Jammu: सब्जियों के दाम छू रहे आसमान; आलू हुआ सेब से भी मंहगा, 60 रुपये किलो पहुंचा दाम

व्यापारी राज कुमार राजा का कहना है कि बारिश नही हो रही इस कारण सब्जियां खुल कर नही निकल पा रही हैं। आने वाले दिनों में सब्जियां बहुतायत में आने लगेंगी और दाम भी सामान्य होते जाएंगे। आलू की नई फसलें आ रही हैं जल्दी ही दाम भी सामान्य होंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:19 PM (IST)
Jammu: सब्जियों के दाम छू रहे आसमान; आलू हुआ सेब से भी मंहगा, 60 रुपये किलो पहुंचा दाम
सब्जियों के इस सीजन में इतनी महंगी सब्जी ने लोगों की परेशानी में डाला हुआ है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: नवरात्र के दिनों में साग सब्जियों की मांग हर ओर रहती है। हर घर सब्जियां खासकर आलू का जमकर इस्तेमाल होता है। लेकिन इस बार महंगी सब्जियों ने लोगों की परेशानी ही बढ़ा दी है। कोई भी सब्जी पचास रुपये से कम नही है। वहीं आलू जोकि हर घर ही जरूरत बना है, इन दिनों पहुंच से बाहर हो गया है। 20 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला आलू अब 60 रुपए किलो में बिक रहा है। ऐसे में आलू खरीद पाना अब आम लोगों

के बस की बात नही रही। इन दिनों सब्जियां तो फल के दाम को भी पार करने लगी है। मटर जोकि इन दिनों वाजिब दाम पर मिलने लगते हैं, अब बाजार में 100 रुपए किलो बिक रहे हैं। गोभी 50 रुपये में बिक रहा है। घिया के दाम भी पचास के आसपास ही हैं। दूसरी सब्जियां जैसे पालक, सरसों, गांठ गोभी, तोरी इन दिनों 50 रुपए में बिक रहा है।

लोगों का कहना है कि सब्जियों के इस सीजन में इतनी महंगी सब्जी ने लोगों की परेशानी में डाला हुआ है। गरीब लोगों के लिए आलू एक सहारा होता है। लेकिन 60 रुपये में बिकने वाले आलू को खरीदने की लोगों की हिम्मत नही। इसलिए आलू अब बड़े लोगों की सब्जी बन गया है लेकिन यह लोग भी आलू सीमित तौर पर ही खरीद पा रहे हैं। नई बस्ती के विजय कुमार का कहना है कि गोभी भी सस्ता नही। इन दिनों गोभी खूब चल पड़ता। लोगों को आसानी से यह सब्जी सस्ते में मिल जाती है। मगर गोभी के लिए लोगों को 50 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। नवरात्र के दिनों में सब्जियां महंगी हो गई हैं। वहीं गांधी नगर के ज्योति गुप्ता का कहना है कि सब्जी खरीदना अब फल खरीदने जैसा ही है। प्रति किलो सेब के लिए 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन आलू के लिए भी इतने ही खर्च करने पड़ रहे हैं।

नरवाल मंडी के व्यापारी राज कुमार राजा का कहना है कि बारिश नही हो रही , इस कारण सब्जियां खुल कर नही निकल पा रही हैं। लेकिन आने वाले दिनों में सब्जियां बहुतायत में आने लगेंगी और दाम भी सामान्य होते जाएंगे। आलू की नई फसलें आ रही हैं, जल्दी ही दाम भी सामान्य होंगे।

सब्जियों के दाम मटर 120 रुपए गोभी 50 रुपए आलू -60 रुपए भिंडी 80 रुपए पालक 60 रुपए सरसों 50 रुपए बैंगन 40 रुपए गांठ गोभी 50 रुपए शलगम 50 रुपए तोरी 40 रुपए घिया 40 रुपए टमाटर 50 रुपए 

chat bot
आपका साथी