Vaccination Camp From Today : शाम छह बजे से रात दस बजे जम्मू के कई जगहों पर टीकाकरण कैंप

आज से तीन दिन के लिए शहर में कई जगहों पर शाम छह बजे से रात दस बजे तक टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा जिन्हें नौकरी या व्यवसाय छोड़ कर टीका लगवाने में परेशानी होती है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:32 PM (IST)
Vaccination Camp From Today : शाम छह बजे से रात दस बजे जम्मू के कई जगहों पर टीकाकरण कैंप
शुक्रवार से रविवार तक शाम छह बजे से रात दस बजे तक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करनेे जा रहा है।

जम्मू, जेएनएन : जम्मू जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। आज से तीन दिन के लिए शहर में कई जगहों पर शाम छह बजे से रात दस बजे तक टीकाकरण कैंप लगाया गया। प्रशासन की इस पहल से उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें नौकरी या व्यवसाय छोड़ कर टीका लगवाने में परेशानी होती है। प्रशासन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस विशेष टीकाकरण कैंप का लाभ लेने का आह्वान किया है। काफी संख्या में लोग इस विशेष कैंप में टीके लगवाने पहुंचे।

जिले में जन-जन को टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आज शुक्रवार से 26 सितंबर रविवार तक शाम छह बजे से रात दस बजे तक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के वेब माल, बिग बाजार-सिटी स्क्वायर, होटल रेजिडेंसी, तोफ शेरखानियां स्थित वालमार्ट बेस्ट प्राइस और बाहु प्लाजा स्थित ईडेन रेस्टाेरेंट में लोगों को टीके लगाए गए। यहां आने वाले कई ग्राहकों ने भी इसका लाभ उठाया। इससे उन लोगों को बड़ी सहुलियत मिल रही है, जिन्हें रोजगार-धंधा के कारण टीके लगवाने मेें असुविधा होती है।

देर शाम या रात को टीके लगवावने के बाद पूरी रात लोगों को आराम करने का मौका भी मिल जाएगा। प्रशासन ने जम्मू वासियों से आह्वान किया है कि इस विशेष अभियान का लाभ लेने से न चूंकें। यह लोगों की सुविधा के लिए ही विशेष प्रयास किया गया है। प्रदेश प्रशासन का प्रयास है कि एक भी व्यक्ति टीके से वंचित न रहे। मॉल और रेस्टोरेंज में कैंप लगाने का उद्देश्य यह भी है कि यहां आने वाले ग्राहकों को आसानी से टीके मिल सकें।

chat bot
आपका साथी