2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: उत्तराखंड की लड़कियां स्की माउंटेनरिंग में चैंपियन बनी, मेजबान जम्मू कश्मीर दूसरे स्थान पर रहा

उत्तराखंड की लड़कियों ने गुलमर्ग में शुरू हुई दूसरी खेलाे इंडिया विंटर गेम्स में दमदार खेल के बलबूते चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि उत्तराखंड से आई एक अन्य टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:36 PM (IST)
2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: उत्तराखंड की लड़कियां स्की माउंटेनरिंग में चैंपियन बनी, मेजबान जम्मू कश्मीर दूसरे स्थान पर रहा
दूसरी खेलाे इंडिया विंटर गेम्स में उत्तराखंड की लड़कियों ने दमदार प्रदर्शन करते पहला स्थान हासिल किया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड की लड़कियों ने गुलमर्ग में शुरू हुई दूसरी खेलाे इंडिया विंटर गेम्स में दमदार खेल के बलबूते चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि उत्तराखंड से आई एक अन्य टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के चर्च स्लोप में शुक्रवार शाम पहली बार लड़कियों के वर्ग की स्की माउंटेनरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, लेह सहित अन्य राज्यों से आई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की लड़कियों ने दमदार प्रदर्शन करते पहला स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग की स्नो शू प्रतियोगिता

इसी बीच गुलमर्ग के चर्च स्लोप में पहले दिन पुरुष वर्ग के स्नो-शू प्रतियोगिता के भी मुकाबले खेले गए। 1500 मीटर दौड़ में जम्मू कश्मीर के मुजमिल हुसैन मीर ने पहला स्थान हासिल किया। जम्मू कश्मीर के ही सुहेल निसार शाह दूसरे और लद्दाख के हुसैन तीसरे स्थान पर रहे।

गुलमर्ग में आज 26 फरवरी से लेकर आगामी 2 मार्च तक देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेने आए हुए हैं। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के इस दूसरे संस्करण में खिलाड़ी स्नो बोर्डिंग, स्कीईंग, आइस्टोक, स्की माउंटेनरिंग, आइस स्केटिंग, स्नो शू दौड़ सहित अन्य 9 खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हालांकि आज पहले दिन पहली बार लड़कियों के वर्ग की स्की माउंटेनरिंग और लड़कों के वर्ग की स्नो शू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों की अब नजर कल होने वाले मुकाबलों पर हैं। 

chat bot
आपका साथी