Union Territory Ladakh: लेह में भाजपा की गतिविधियों को तेजी दे रहे अशोक कौल

कौल ने जागरण को बताया कि लद्दाख के लेह व कारगिल में भाजपा की गतिविधियों को तेजी देने की दिशा में कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लोगाें से बेहतर समन्वय बनाकर उनकी मुश्किलाें का समाधान करने की राह पर हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:31 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:31 PM (IST)
Union Territory Ladakh: लेह में भाजपा की गतिविधियों को तेजी दे रहे अशोक कौल
जिला मुख्यालयाें में भी लोग अपने मसले लेकर आते हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भाजपा की गतिविधियों को तेजी देने के लिए संगठन महामंत्री अशोक कौल लेह में डेरा डाले हुए हैं। लेह में भाजपा युवाओं को साथ जोड़ने के लिए मुहिम चलाने की तैयारी में है।

ऐसे में संगठन महामंत्री अशोक काैल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को लेह में मंडल स्तर तक गतिविधियों को तेजी देकर युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कहा है। युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है कि वे लेह के दूरदराज इलाकों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से लोगों के आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने में भी सहयोग दें। पांच मार्च तक लद्दाख में रहकर कौल दूरदराज इलाकों में बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों को भी तेजी देंगे। इस सिलसिले में सोमवार को लेह के नोबरा इलाके का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के बाद कौल मंगलवार को लेह में बैठकें करेंगे।

कौल ने जागरण को बताया कि लद्दाख के लेह व कारगिल में भाजपा की गतिविधियों को तेजी देने की दिशा में कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लोगाें से बेहतर समन्वय बनाकर उनकी मुश्किलाें का समाधान करने की राह पर हैं। ऐसे में प्रदेश पदाधिकारी दूरदराज इलाकों में लोगों से बैठकें करने के बाद मसले प्रशासन से उठाकर उनका समाधान कर रहे हैं। इसके साथ जिला मुख्यालयाें में भी लोग अपने मसले लेकर आते हैं।

भाजपा हाईकमान ने अशोक कौल को जम्मू कश्मीर भाजपा के साथ लद्दाख भाजपा के संगठन महामंत्री की भी जिम्मेवारी दी है। ऐसे में संगठन महामंत्री लगातार लद्दाख के दौरे कर वहां नवगठित भाजपा की प्रदेश इकाई को मजबूत बनाने की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा हाईकमान ने लद्दाख भाजपा की कमान क्षेत्र के सांसद जामयांग सेरिंग नाम्गयाल के हाथ दी है। 

chat bot
आपका साथी