Jammu Kashmir: केंद्रीय विदेश मामले और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बारामुला में जन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

मंत्री ने वहां मौजूद सभी विभागों पर इस अभियान में भाग लेने के लिए जोर दिया ताकि बड़े पैमाने पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज के लिए यह सब महत्वपूर्ण है। वह केंद्र सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत आई हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:14 PM (IST)
Jammu Kashmir: केंद्रीय विदेश मामले और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बारामुला में जन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की
केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को बारामुला पहुंची। उन्होंने सार्वजनिक महत्व वाली कई गतिविधियां शुरू करवाईं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल बारामुला में जाकर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। इस दौरान स्कूल परिसर में कई पौधे लगाए गए। उपायुक्त बारामुला भूपिंदर कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया।

मंत्री ने वहां मौजूद सभी विभागों पर इस अभियान में भाग लेने के लिए जोर दिया ताकि बड़े पैमाने पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज के लिए यह सब महत्वपूर्ण है। वह केंद्र सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत आई हैं।उन्होंने अन्य सभी कार्यालयों और संस्थानों के परिसरों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। मंत्री को बताया गया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पंचायत घरों और अन्य संस्थानों में अच्छी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे।

इस मौके पर मंत्री ने ने मेधावी नीट क्वालीफायर को भी सम्मानित किया और उन पर संबंधित क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। नीट योग्य उम्मीदवारों को सम्मानित करते हुए मंत्री ने उन्हें शिक्षा के आधुनिक साधनों से खुद को परिचित कराने की सलाह दी और कहा कि केंद्रीय स्तर पर वर्तमान सरकार विभिन्न कौशल विकास और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को दर्शाया गया।इससे पहले, मंत्री ने डीडीसी सदस्यों, बीडीसी अध्यक्षों, एमसी अध्यक्षों और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की और उनकी विकास संबंधी आकांक्षाओं और चिंताओं को सुना। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए एक अच्छा सपना है।

वर्तमान जनपहुंच कार्यक्रम को सरकार द्वारा जमीन पर लोगों की बुनियादी समस्याओं को जानने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रतिनिधिमंडलों द्वारा पेश की गई मांगों और शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा और उनके समय पर हल करने के लिए अधिकारियों के पास रखा जाएगा। मंत्री ने पंचायत के सदस्यों को विकेंद्रीकृत प्रणाली की सफल स्थापना के लिए बधाई दी और कहा कि वर्तमान सरकार अधिक वित्तीय स्वायत्तता के साथ पीआरआई तंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने सभी से विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर जोर दिया।इस अवसर पर खादी विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड की उपाध्यक्ष डा. हिना शफी भटट, उपायुक्त बारामूला भूपिंदर कुमार भरी मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी