Zojila Tunnel: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड सर्दियों के मौसम में भी निर्माण कार्य जारी रखने के लिए तैयारी में जुटी है। ठाकुर ने कहा कि प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यटन के लिए जोजिला टनल की अहमियत बहुत ज्यादा है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:07 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:07 AM (IST)
Zojila Tunnel: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशिया की सबसे लंबी जोजिला टनल के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
एशिया की सबसे लम्बी जोजिला टनल की लम्बाई 13.2 किलोमीटर है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । केंद्रीय सूचना व प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने जेड मोड़ व जोजिला टनल प्रोजेक्ट का जायजा लिया। केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री गांदरबल जिला के दो दिवसीय दौरे में सोनामर्ग पहुंंचे। हर मौसम में लद्दाख को जोड़ने वाली जोजिला टनल पहुंचे मंत्री ने प्रोजेक्ट का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जाेजिला टनल का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।

नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड सर्दियों के मौसम में भी निर्माण कार्य जारी रखने के लिए तैयारी में जुटी है। ठाकुर ने कहा कि प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय पर पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पर्यटन के लिए जोजिला टनल की अहमियत बहुत ज्यादा है। इससे लद्दाख के कारगिल और लेह से पूरा साल संपर्क कायम करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री कहा कि मोदी सरकार देश में टनल, रेल, सड़क के अहम प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे हों। सरकार सीमा सुरक्षा, विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जम्मू कश्मीर के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए यह प्रोजेक्ट अहम साबित होंगे। जोजिला टनल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू कश्मीर के सोनामर्ग से शुरू होकर लद्दाख के मीनामार्ग तक बनेगी।

एशिया की सबसे लम्बी जोजिला टनल की लम्बाई 13.2 किलोमीटर है। यह क्षेत्र में भूकंपीय क्षेत्र चार में आता है जिसे देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जेड मोड़ टनल का जायजा लेेते हुए अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 2378 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि एस्केप टनल का कार्य 16 सितंबर को पूरा किया गया है। मुख्य टनल जो 6412 मीटर लम्बी है उसका कार्य तेजी के साथ चल रहा है। मंत्री ने कहा कि ट्रैफिक की सुरक्षा मूवमेंट के प्रावधान पर चर्चा की गई। मंत्री ने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे सर्दियों में सोनामर्ग में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने गांदरबल जिला में जोनल प्ले फील्ड का शिलान्यास किया। उन्होंने किचपोरा कंगन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्धाटन भी किया।

chat bot
आपका साथी