Drugs तस्कर के आरोप में सोपोर से दो महिला गिरफ्तार, घर से मिली खेप

पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे कब से इस धंधे में लिप्त हैं और उनके तार किससे जुड़े हैं। उसे नशे की खेप कहां से मिलती है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:41 PM (IST)
Drugs तस्कर के आरोप में सोपोर से दो महिला गिरफ्तार, घर से मिली खेप
सूचना दी कि दो महिलाएं सोपोर के बाटापोरा इलाके में अपने घर में ही मादक पदार्थों की खेप रखी है।

जम्मू, जेएनएन : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला अंतर्गत पड़ने वाले सोपोर में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे कब से इस धंधे में लिप्त हैं और उनके तार किससे जुड़े हैं। उसे नशे की खेप कहां से मिलती है। दोनों महिलाओं से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग सकती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने गुप्त सूचना दी कि दो महिलाएं सोपोर के बाटापोरा इलाके में अपने घर में ही मादक पदार्थों की खेप रखी हुई है। वह किसी को सप्लाई देने की फिराक में है। तुरंत पुलिस और कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोपोर की एक टीम ने आरोपित महिला के घर पर दबिश देकर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान कोडीन फॉस्फेट की 300 बोतलें, स्पैस्मोप्रोक्सीवॉन प्लस के 44 कैप्सूल और 61,640 रुपये की राशि बरामद की गई। इन सभी चीजों को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी।

दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ सोपोर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये दोनों महिलाएं काफी समय से ड्रग्स तस्करी के धंधे में शामिल है। महिला होने के कारण पुलिस को उन पर शक नहीं हो रहा था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की तो सफलता मिली। पुलिस को आशंका है कि घाटी में अन्य जगहों पर भी महिलाएं ड्रग्स तस्करी में लिप्त हो सकती हैं। अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी