तेजधार हथियार से हमला कर दो लोगों को किया घायल

मीरां साहिब क्षेत्र के कीर पिड गांव में रविवार देर रात तीन युवकों ने दो युवकों का रास्ता रोककर उन पर तेजधार हथियार टोके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान हरदेव सिंह पुत्र कृपाल सिंह मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी खोड़ देयोनिया के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:39 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:39 AM (IST)
तेजधार हथियार से हमला कर दो लोगों को किया घायल
तेजधार हथियार से हमला कर दो लोगों को किया घायल

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : क्षेत्र के कीर पिड गांव में रविवार देर रात तीन युवकों ने दो युवकों का रास्ता रोककर उन पर तेजधार हथियार टोके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान हरदेव सिंह पुत्र कृपाल सिंह, मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी खोड़ देयोनिया के रूप में हुई है। हमलावरों में गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी कतयाल आरएसपुरा और अमरदीप सिंह निवासी कीर पिड के नाम शामिल हैं। हमले के बाद से तीनों फरार हैं।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए स्वजन उनको बेहतर इलाज के लिए अमृतसर में ले गए हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले में घायल हरदेव सिंह के पिता कृपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आरएसपुरा से मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था। उसके साथ उसका दोस्त मनजीत सिंह भी साथ था। वे अभी कीर पिड के पास ही पहुंचे थे कि पहले से ही वहां पर मौजूद तीनों आरोपितों ने उन पर हमला किया। कृपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे के हाथ पर तेजधार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा मनजीत सिंह के हाथों में भी गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनको पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी