Jammu : सड़क निर्माण के दौरान हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

रंगलाई इलाके में सड़क निर्माण के दौरान हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए। जबकि दो लोग बाल बाल बच गए। घायलों की पहचान माहौल तहसील के लाड के रहने वाले मुहम्मद युसूफ 26 पुत्र अब्दुल गनी और मोहम्मद अशरफ 16 पुत्र बशीर अहमद के रूप में हुई है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:12 PM (IST)
Jammu : सड़क निर्माण के दौरान हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।

रियासी, संवाद सहयोगी : रियासी जिले की माहौर तहसील के रंगलाई इलाके में मंगलवार को सड़क निर्माण के दौरान हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए। जबकि दो लोग बाल बाल बच गए। घायलों की पहचान माहौल तहसील के लाड के रहने वाले मुहम्मद युसूफ 26 पुत्र अब्दुल गनी और मोहम्मद अशरफ 16 पुत्र बशीर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। खाई में गिरे ट्रैक्टर को भी निकालने का प्रयास शुरू किया गया।वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जाता है कि गुलाबगढ़ से टुक्सन सड़क के जारी निर्माण कार्य में मशीन से पहाड़ी की कटाई का काम हो रहा था। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर लुढ़कता हुआ नीचे सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर से जा टकराया। पत्थर की टक्कर से ट्रैक्टर नीचे उस जगह जा गिरा यहां यूसुफ और अशरफ पत्थर का डंगा बांधने का काम कर रहे थे। नीचे गिरे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए।

हादसे के बाद वहां मौजूद बाकी लोगों ने इन दोनों घायलों को वहां से निकाला कर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि पहाड़ी से गिरा पत्थर ट्रैक्टर से टकराने के दौरान ट्रैक्टर पर सवार दो लोग समय रहते कूद गए वरना हादसे का परिणाम गंभीर हो सकता था। बहरलहाल, अभी दोनों घायलों की स्थिति तत्काल खतरे से बाहर है। लेकिन दोनों को गंभीर चोट आई है।उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी