Road Accident : बड़गाम में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार के कारण वाहन के चालक का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रह सका और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही आसपास चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 04:03 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 04:18 PM (IST)
Road Accident : बड़गाम में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत
शुक्रवार की दोपहर को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जम्मू, जेएनएन : मध्य कश्मीर के बड़गाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले गोगजीपथरी इलाके में शुक्रवार की दोपहर को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों निकाल कर पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मरने वालों की पहचान परवेज अहमद और फैयाज अहमद हज्जाम के रूप में हुई है। दोनों बड़गाम जिले के ही रहने वाले थे। एक गोगजीपथरी का था और दूसरा चडूरा का। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दबड़गाम के गोगजीपथरी इलाके में एक वाहन में सवार होकर दो लोग कहीं जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन के चालक का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रह सका और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही आसपास चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। बाद में पुलिस दल भी वहां पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार से दो लोगों के शव निकाल गए। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस पता कर रही है कि कार में कोई तो सवार नहीं था।

chat bot
आपका साथी