तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की टक्कर से दो लोगों की गई जान

जम्मू शहर के सैनिक कालोनी तेज रफ्तार टिप्पर और सांबा जिले की विजयपुर तहसील के जख गांव में ट्रक की टक्कर से रविवार को दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:54 AM (IST)
तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की टक्कर से दो लोगों की गई जान
तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की टक्कर से दो लोगों की गई जान

जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के सैनिक कालोनी तेज रफ्तार टिप्पर और सांबा जिले की विजयपुर तहसील के जख गांव में ट्रक की टक्कर से रविवार को दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सैनिक कालोनी में रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जीएमसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूटी सवार के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 45 वर्षीय तिलकराज पुत्र नसीब निवासी बाबलियाना, गंग्याल शनिवार को स्कूटी से जा रहे थे। सैनिक कालोनी में रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में तिलकराज को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने उनको जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। शनिवार देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, सांबा जिले की विजयपुर तहसील के जख गांव से गुजरते जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के किनारे से जा रही एक महिला को एक ट्रक एचपी72सी 6703 ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोगों ने विजयपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला की पहचान कमलेश देवी (44) पत्नी सूरम सिंह निवासी जोघपुर जख के रूप हुई है। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब: क्षेत्र के फिदड़ गांव में एक महिला ने अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत खराब होती देख परिवार के लोगों ने उसे जीएमसी में भर्ती करवाया। फिंदड़ गांव के बाबाराम की पत्‍‌नी बिदु देवी की हालत देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, परिवार वाले पहले उसे बिश्नाह उपजिला अस्पताल लेकर गए थे, जहां से डाक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया था। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी