Jammu Kashmir: कोविड मरीजों के लिए तैयार किए दो और अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल-कोट भलवाल अस्पताल में अब होगा इलाज

गंग्याल में बने राजीव गांधी अस्पताल की नई इमारत को कोविड के मरीजों के लिए खोला गया है। इस अस्पताल में 50 बिस्तरों की क्षमता है। जरूरत पड़ने पर इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। अस्पताल में 10 लीटर की क्षमता वाले 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी भेजे गए हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:19 PM (IST)
Jammu Kashmir: कोविड मरीजों के लिए तैयार किए दो और अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल-कोट भलवाल अस्पताल में अब होगा इलाज
कोट भलवाल उप जिला अस्पताल को भी कोविड के मरीजों के लिए खोल दिया गया है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । कोविड के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दो और अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए खोल दिया। इन दोनों ही अस्पतालों में सौ से अधिक मरीजों को रखा जा सकता है। मरीज रखने के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है।

राजीव गांधी अस्पताल में 50 बिस्तरों की क्षमता है

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गंग्याल में बने राजीव गांधी अस्पताल की नई इमारत को कोविड के मरीजों के लिए खोला गया है। इस अस्पताल में 50 बिस्तरों की क्षमता है। जरूरत पड़ने पर इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 10 लीटर की क्षमता वाले 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी भेजे गए हैं।

कोट भलवाल उप जिला अस्पताल में 10 लीटर की क्षमता वाले 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मरीजों की संख्या के अनुसार सुविधाओं का बढ़ाया जाएगा। वहीं कोट भलवाल उप जिला अस्पताल को भी कोविड के मरीजों के लिए खोल दिया गया है। इस अस्पताल में भी 10 लीटर की क्षमता वाले 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं। जम्मू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह ने भी दोनों अस्पताल कोविड के मरीजों के लिए खोलने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि शहर के बीचों बीच स्थित अस्पतालों पर दबाव कम होगा। इन अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल में स्टाफ भी तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी