हत्या के दो और आरोपित गिरफ्तार

बड़याल काजियां गांव में पबजी खेलते समय हुए विवाद में प्लंबर की हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:26 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:26 AM (IST)
हत्या के दो और आरोपित गिरफ्तार
हत्या के दो और आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा: बड़याल काजियां गांव में पबजी खेलते समय हुए विवाद में प्लंबर की हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपितों की पहचान राजकुमार व उसका भाई विक्रमजीत पुत्र दयाराम और रोहित कुमार निवासी बड़याल काजियां के रूप में हुई है।

वीरवार की रात बड़याल काजियां गांव में पबजी गेम खेलते समय गालियां बकने से रोकने पर तीन युवकों ने गांव के ही दलीप कुमार की डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपित राजकुमार को हिरासत में ले लिया था, जबकि दो आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बच निकले थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि अब हत्या के इस मामले से जुड़े तीनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पबजी गेम खेलते हुए वे शोर मचा रहे थे। इस बीच गांव के ही दिलीप कुमार ने उनको ऐसा करने से मना किया। इससे उसके साथ उनकी हाथापाई हो गई। इस बीच उन्होंने डंडे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी