सड़क हादसे में दो घायल

संवाद सहयोगी, मीरा साहिब : क्षेत्र के गांव कोटली मियां फतेह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:28 PM (IST)
सड़क हादसे में दो घायल
सड़क हादसे में दो घायल

संवाद सहयोगी, मीरा साहिब : क्षेत्र के गांव कोटली मियां फतेह के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेश कुमार व तरसेम लाल दोनों निवासी मक्खनपुर के रूप में हुई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी  के अनुसार दोनों बाइक सवार युवक गांव लंगोटिया से मीरां साहिब की ओर आ रहे थे। अभी वे गांव कोटली में ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों युवक बाइक से गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने  दोनों को घायल अवस्था में सड़क से उठाया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी