Samba Road Accident: सांबा मानसर मोड़ में ट्राला ने वैन को पीछे से टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत-3 घायल

Samba Road Accident घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया। घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 09:12 AM (IST)
Samba Road Accident: सांबा मानसर मोड़ में ट्राला ने वैन को पीछे से टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत-3 घायल
पुलिस ने कहा कि वैन में पांच लोग बैठे हुए थे। सभी खून से लथपथ थे।

सांबा, संवाद सहयोगी: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिला सांबा के मानसर मोड़ में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना शनिवार तड़के 2.30 बजे के करीब पेश आई। मानसर मोड़ पर एक ट्राला चालक ने अपने आगे चल रही वैन से जोरदार टकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से वैन में बैठे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कहा कि वैन में पांच लोग बैठे हुए थे। सभी खून से लथपथ थे।

वैन क्षतिग्रस्त होने की वजह से घायलों को बाहर निकालने में उन्हें काफी समय लगा। किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो को मृत लाया घोषित कर दिया। उनकी पहचान वैन के चालक सोहन लाल उम्र 35 निवासी चुम्बियान व हंस राज उम्र 70 पुत्र छैलो राम निवासी चुम्बियान के रूप में हुई है। वहीं इस सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों की पहचान गौरव उम्र 18 पुत्र यश पाल निवासी सजादपुर रामगढ़, रमेश चंद्र उम्र 60 पुत्र वृंदावन, हिम्मत कुमार उम्र 35 पुत्र रत्न चंद दोनों निवासी चुम्बियान के तौर पर हुई है।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया। घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि वैन नम्बर जेके21ई-7482 को पीछे से आ रहे ट्राला नम्बर आरजे31जीए-5881 ने टक्कर मार दी थी। उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी