एक किलो सोने के आभूषण के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

जिला पुलिस ने रविवार को अवैध तरीके से एक किलो सोने के आभूषण ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास इस संबंध में कोई बिल नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:45 AM (IST)
एक किलो सोने के आभूषण के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
एक किलो सोने के आभूषण के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सांबा : जिला पुलिस ने रविवार को अवैध तरीके से एक किलो सोने के आभूषण ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास इस संबंध में कोई बिल नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दोनों लोगों को एक विशेष सूचना के आधार पर पकड़ा गया। दोनों कार से जा रहे थे। पुलिस ने सांबा में उनको रोका और गाड़ी की तलाशी लेकर एक किलो 180 ग्राम के सोने के आभूषण बरामद किए। ऐसा बताया जा रहा है कि वे इसे जम्मू के जैन बाजार में किसी व्यापारी को देने वाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपित पंजाब से जम्मू की ओर जा रहे थे। इनके पास इन आभूषणों के फर्जी बिल थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में स्टेट टैक्स विभाग की एक टीम मौके पर आई। उनके मुताबिक जब्त आभूषणों पर 3,23,700 रुपये टैक्स बनता है। इस बारे में जीएसटी एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर सांबा जीपी सिंह ने बताया कि दोनों लोगों के पास जो बिल थे, वे फर्जी पाए गए हैं। टैक्स भरने के बाद ही वे सोना ले जा सकते हैं।

सूने घर से नकदी और जेवरात चोरी

जागरण संवाददाता, जम्मू : दोमाना के चिन्नौर इलाके में चोरों ने एक सूने घर में वारदात को अंजाम देकर वहां से जेवरात और नकदी चुरा ली। वारदात के समय घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोमाना पुलिस थाने में अवैध रूप से किसी के भवन में घुसने और चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया। चोरों ने इस वारदात को बीते शनिवार को संजय कुमार निवासी लोअर रूप नगर के घर पर अंजाम दिया। संजय के परिवार के सदस्य रिश्तेदार के घर पर आयोजित समारोह में गए हुए थे। शनिवार को परिवार वाले जब घर पर वापस लौटे तो उन्होंने घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को टूटा हुआ पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी के लाकर को तोड़कर वहां रखे जेवरात और नकदी को चुरा लिया। घर के सदस्यों ने इस बाद चिन्नौर पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके से सबूत जुटाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। गांजे के आरोपित काबू

जम्मू: नरवाल के राजीव नगर चौक से पुलिस ने गांजे के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपित की पहचान संदीप कुमार निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है। आरोपित को पुलिस ने नाके पर रोक उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपित की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे रोका गया था। जांच करने पर उसके पास से गांजा मिला। आरोपित नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त था और उससे गांजा लेने के लिए शहर के अन्य इलाकों से भी नशा करने वाले युवक आते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी