Crime In Jammu : प्रतिबंधित दवा और हेरोइन के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि आरोपितों से यह जानकारी हासिल की जा रही है कि वे नशे के कैप्सूल और मादक पदार्थ हेरोइन को कहां से लाए थे। उनके संपर्को के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:47 AM (IST)
Crime In Jammu : प्रतिबंधित दवा और हेरोइन के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
दो ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने मेंढर निवासी मोहित सूदन को गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, जम्मू : प्रतिबंधित दवा और हेरोइन के साथ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पौणीचक्क पुलिस ने बोहड़ी के हजूरी बाग इलाके में लगाए गए नाके पर कबीर कालोनी निवासी ऋषि बसन से पचास प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए, जिनका नशा करने में इस्तेमाल होता है।

वहीं, जानीपुर थानातंर्गत पलौड़ा इलाके से पुलिस ने दो ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने मेंढर निवासी मोहित सूदन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से यह जानकारी हासिल की जा रही है कि वे नशे के कैप्सूल और मादक पदार्थ हेरोइन को कहां से लाए थे। उनके संपर्को के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

गांजे के साथ श्रमिक गिरफ्तार : जिला पुलिस की खुफिया विंग डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच के जवानों ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान छत्तीसगढ़ निवासी दानिश जांगरी के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के लिए त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में ले जाया गया। आजकल वह जम्मू के शंकर नगर इलाके में रह रहा था। वह दूसरे राज्यों से गांजा लाकर जम्मू में बेचता था।

कार से पांच ग्राम हेरोइन बरामद, चालक गिरफ्तार  : नरवाल सब्जी मंडी इलाके में पुलिस ने एक कार से 5.17 ग्राम हेरोइन के साथ कार चालक रविकुमार निवासी बजालता को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ त्रिकुटा नगर दीपक पठानिया ने सोमवार दोपहर को नरवाल सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर नाका लगाया था, जब पनामा चौक से नरवाल मंडी की ओर आ रही एक कार जेके02सीआर-6448 की जांच करने पर उसमें हेराइन मिली। चालक पुलिस नाका देख भागने लगा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी