बाजेचक में शहीद सुभाष चंद्र को किया नमन

डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि वर्ष 2000 में भारतीय सेना की 10 डोगरा रेजीमेट के जवान सुभाष चंद्र ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:01 AM (IST)
बाजेचक में शहीद सुभाष चंद्र को किया नमन
बाजेचक में शहीद सुभाष चंद्र को किया नमन

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : राजौरी जिले के बुद्धल सेक्टर में वर्ष 2000 में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए सेना के जवान सुभाष चंद्र को मंगलवार को उनके 22वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवान के पैतृक गांव बाजेचक में आयोजित समारोह में जिला विकास परिषद सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी, कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह, सरपंच अक्षय कुमार सहित काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड आफ आनर भी पेश किया गया। डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि वर्ष 2000 में भारतीय सेना की 10 डोगरा रेजीमेट के जवान सुभाष चंद्र ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर किया था। सारा देश हमेशा शहीदों का कर्जदार रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के परिवार वालों पर भी गर्व है, जिन्होंने अपने बेटों को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उन सपूतों की बदौलत ही हम देशवासी आज आजाद देश में चैन की सांस ले रहे हैं। हमें उनका आदर और सम्मान करना चाहिए। नई पीढ़ी को उनके बारे में बताना चाहिए। कांग्रेस नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि धन्य होते हैं वह माता-पिता जिनके बेटे देश के काम आते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि देश सेवा में अपना योगदान दें और देश के लिए अच्छा सोचें। इस मौके पर शहीद जवान की मां सीता देवी, सरपंच बलकार सिंह नागरा, पूर्व सरपंच रछपाल सिंह गिल, पंच बाबा राम, विक्की चौधरी समेत स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी