Pandit Premnath Dogra के नेतृत्व में चले आंदोलन से ही जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री का पद समाप्त हुआ

प्रजा परिषद के संस्थापक शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा काे प्रदेश भाजपा ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रण लिया। भाजपा नेताओं ने शहर के पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनके याेगदान को याद किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:26 PM (IST)
Pandit Premnath Dogra के नेतृत्व में चले आंदोलन से ही जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री का पद समाप्त हुआ
प्रजा परिषद के संस्थापक शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा काे प्रदेश भाजपा ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : देश के साथ जम्मू कश्मीर के पूर्ण विलय के लिए आंदोलन चलाने वाले प्रजा परिषद के संस्थापक शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेमनाथ डोगरा काे प्रदेश भाजपा ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रण लिया। भाजपा नेताओं ने शहर के पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनके याेगदान को याद किया। पंडित प्रेमनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष रविद्र रैना के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे।

इस मौके पर हवन-यज्ञ भी किया गया। इसमें हिस्सा लेने वालों में सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश के सह प्रभारी आशीष सूद के साथ संगठन महामंत्री अशाेक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, अब्दुल गनी कोहली जम्मू नगरनिगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, वरिष्ठ नेता चन्द्र मोहन शर्मा प्रिया सेठी, युद्धवीर सेठी आदि मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष रविद्र रैना ने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने अपना पूरा जीवन जम्मू कश्मीर में एकता, अखंडता को मजबूत बनाने को समर्पित कर दिया। उनके कुशल नेतृत्व में चले आंदोलन से जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री का पद समाप्त हुआ। उन्होंने अपने सिद्धांतों व कुशल नेतृत्व से जम्मू कश्मीर व देश के राष्ट्रवादी लोगों का हौसला बढ़ाया।वहीं आशीष सूद ने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के लिए आंदोलन किया। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 काे समाप्त कर देश से जम्मू कश्मीर के संपूर्ण विलय के उनके मिशन को पूरा कर दिया।

वहीं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जनसंघ के अध्यक्ष पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने तिरंगे के लिए अपनी जान कुर्बान की। अब भाजपा ने 370, 35ए हटाकर उनका सपना पूरा किया है। जम्मू कश्मीर के लोगों की मजबूत आवाज बनकर समाज के आर्थिक व सामाजिक विकास के साथ पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए बहुत काम किया। इस मौके पर विचार व्यक्त करने वाले अन्य नेताओं में सत शर्मा व चन्द्र मोहन शर्मा प्रमुख थे। पंडित प्रेमनाथ डोगरा का जन्म जम्मू संभाग के जिला सांबा केगांव स्मैलपुर में हुआ था।

chat bot
आपका साथी