Jammu : बर्फबारी के कारण दो दिन से बंद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बहाल

सोमवार को मौसम में सुधार आते ही बीकन कर्मचारियों ने मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। मंगलवार की सुबह मार्ग से बर्फ हटा कर इसे यातायात के योग्य बनाए जाने के फौरन बाद इसे एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:17 PM (IST)
Jammu : बर्फबारी के कारण दो दिन से बंद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बहाल
वाहनों को श्रीनगर से करगिल की तरफरवाना होने की अनुमति दी गई।

श्रीनगर, संवाद सहयोगी : ताजा बर्फबारी के चलते दो दिन तक यातायात के लिए बंद रहे 438 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को मंगलवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। इस बीच वाहनों को श्रीनगर से करगिल की तरफरवाना होने की अनुमति दी गई। गौरतलब है कि वादी में हालिया बर्फबारी के चलते उक्त मार्ग को गत शनिवार देर रात यातायात के लिए एहतियातन बंद किया गया था। इस बीच रविवार को हुई बर्फबारी के चलते जोजिला दर्रे व मीनार्मग के निकट 6 से 7 इंच बर्फ जमा हो गई थी।

सोमवार को मौसम में सुधार आते ही बीकन कर्मचारियों ने मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। मंगलवार की सुबह मार्ग से बर्फ हटा कर इसे यातायात के योग्य बनाए जाने के फौरन बाद इसे एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक पुलिस मेराजुदीन रैना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मार्ग खोले जाने के बाद सोनर्मग से 120 छोटे वाहनों समेत 150 वाहनों को करगिल की तरफ रवाना किया गया। रेना ने कहा कि मौसम ठीक रहने की सूरत में बुधवार को वाहनों को करगिल से श्रीनगर की तरफ आने की अनुमति दी जाएगी।

इधर, बांडीपुर-गुरेज व कुपवाड़ा-करनाह रोड अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। संबंधित अधिकारियों के अनुसार उक्त मार्गों जोकि गत शनिवार संभावित र्बफबारी के चलते बंद किए गए थे, उनको जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार दोनों मार्गों पर से बर्फ हटाने का काम जारी है। ज्ञात रहे कि मौसम के संभावित मिजाज को देखते हुए प्रशासन घाटी के कई सड़कों पर यातयात को बंद करवा देता है। क्योंकि बर्फबारी के दौरान वहां फंसे लोगों को निकालना जोखिम भरा काम हो जाता है। इसलिए लोगों को भी जागरूक किया जाता है।

chat bot
आपका साथी