Jammu : आजाद नगर और महाकाली नगर के लोगों की परेशानियों का जायजा लिया

नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने शहर के वार्ड 73 के आजाद नगर महाकाली नगर का दौरा किया और सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं का जायजा लिया।बलोरिया ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:18 PM (IST)
Jammu : आजाद नगर और महाकाली नगर के लोगों की परेशानियों का जायजा लिया
वार्ड 73 के महाकाली नगर का दौरा करने के दौरान लोगों को सुनते भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया ने शहर के वार्ड 73 के आजाद नगर, महाकाली नगर का दौरा किया और सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों ने बलोरिया को बताया कि महाकाली नगर से लेकर आश्रम तक आजादी के कई साल बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। बलोरिया ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

बलोरिया ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट तैयार करने और वार्ड 73 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में शेष सड़कों के लिए काम करने के लिए कहा है। स्थानीय लोगों ने कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों को करने पर जोर दिया है। महाकाली नगर के निवासियों ने भाजपा नेता के समक्ष दसवां करने वाले घाट में शौचालय बनाने की मांग को रखा। बलोरिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से बात कर महाकाली नगर में इसका निर्माण कार्य भी जल्द कराया जाएगा। लोगों ने नाले की सफाई ठीक से न होने पर बलोरिया से शिकायत करते हुए कहा कि बरसात होते ही नाले में मलबा जमा हो चुका है जिससे निकासी की समस्या बन गई है।

नाले का पानी लोगों के घरों में आ रहा है। इस पर बलोरिया ने लोगों को आश्वाशन दिया कि नगर निगम के अधिकारियों को नाले की सफाई न होने से अवगत करवाया जाएगा और जल्द ही समस्या का समाधान होगा। बलोरिया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं और यहां लोगों के जीवन को आसान, आरामदायक और सभ्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार आते ही प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालाय, कृषि योजना, जन-धन योजना, महिलाओं के लिए योजना, किसानों के खाते में सीधे रकम भेजना, मुद्रा योजना से नौजवानों को जोड़ना, प्रधानमंत्री आवास जैसी कई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है। लोगों ने बलोरिया को पहले से उनके द्वारा करवाए कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया।महाकाली नगर के प्रमुख लोगों में कुलवंत सिंह, सूरज प्रकाश खजुरिया, सुनील दत्त, पारस रैना, द्वारका नाथ, सुचेत कुमार शर्मा, अमित रैना, सतीश शर्मा, वेद प्रकाश भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी