Weather Update in J&K: आज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कल तक जारी रहेंगी मौसम की अठखेलियां

मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में तेज हवा चल रही है। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। बादल काफी घने हैं।कल भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 11:01 AM (IST)
Weather Update in J&K: आज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कल तक जारी रहेंगी मौसम की अठखेलियां
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार दिन में गर्ज के साथ बारिश की संभावना है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में तेज हवा चल रही है। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। बादल काफी घने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार दिन में गर्ज के साथ बारिश की संभावना है।कल भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

पिछले करीब पांच दिनों से दोपहर बाद बादल छाने लगते थे लेकिन रविवार पहले पहर से बादल छाए हुए हैं।इधर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भी श्रीनगर समेत वादी के अधिकांश इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ गर्ज के साथ बारिश की संभावना जताई है।रात को भी हल्के बादल छाए रहने के बाद न्यूनतम तामपान में एक से तीन डिग्री डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाेतरी हुई है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 35.6, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम 13.1, कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.4, न्यूनतम तापमान न 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.8, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 17.0, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 23.0, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 8.8, पहलगाम का अधिकतम तापमान 19.2, न्यूनतम तापमान 4.7, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.2, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम 8.6 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 11.6, न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

chat bot
आपका साथी