आज जम्मू व आसपास के इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित, हीरानगर में 30 सितंबर, 2-4 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी
जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 से 11 बजे तक शक्ति नगर पटेल नगर कैलाश नगर कनाल रोड राजपुरा पीएचई एजी आफिस पॉलीटेक्निक कालेज शिव नगर मेडिकल कालेज बख्शी नगर व साथ लगते इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।
जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी सूचना अनुसार मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 से 11 बजे तक शक्ति नगर, पटेल नगर, कैलाश नगर, कनाल रोड, राजपुरा, पीएचई, एजी आफिस, पॉलीटेक्निक कालेज, शिव नगर, मेडिकल कालेज, बख्शी नगर व साथ लगते इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।
रूपनगर, लोअर रूप नगर, हाउसिंग कालोनी, चिन्नोर, दुर्गा नगर, बूटा नगर व साथ लगते इलाकों में सुबह नौ बजे से बारह बजे तक, घो मन्हासा, मढ़ व गजनसू में सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक और दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
बाहू प्लाजा, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, नानक नगर व साथ लगते इलाकों में सुबह सात से ग्यारह बजे तक, बड़याल ब्राह्मणा, बीएसएफ, कड़याल में सुबह आठ से 12 बजे तक, छन्नी हिम्मत व साथ लगते इलाकों में सुबह छह से नौ बजे तक, हीरानगर, दीपक चौक, मुख्य बाजार व साथ लगते इलाकों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक, बिलावर, मंडी, फिंतर व साथ लगते इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजला सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा हीरानगर कस्बे में तीस सितंबर व दो व चार अक्टूबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।