Jammu : चरस तस्करी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने पचास ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपितों में शोभा निवासी बेली राम रशपाल कुमार और भलवाल के तरसेल लाल शामिल हैं।आरोपितों से मिले सुराग के आधार पर कुछ और लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:54 PM (IST)
Jammu : चरस तस्करी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
घरोटा पुलिस ने चरस की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : घरोटा पुलिस ने चरस की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने पचास ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपितों में शोभा निवासी बेली राम, रशपाल कुमार और भलवाल के तरसेल लाल शामिल हैं। इनसें पूछताछ की जा रही है। आरोपितों से मिले सुराग के आधार पर कुछ और लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मादक तस्करी की पुख्ता सूचना पर एसएचओ घरोटा ख्यातिमान खजूरिया ने अघोर इलाके में बीते शनिवार देर रात को नाका लगाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दो पहिया वाहन में सवार तीन युवकों को जांच के लिए रोका। नाके पर रुकने की बजाय मोटरसाइकिल चला रहा युवक वाहन समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने दोनों का पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया। युवकों की तलाशी में उनके पास से चरस बरामद हुई। आरोपितों को थाने पर ले जाकर पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों के आपराधिक रिकार्ड की भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।

वहीं, नगरोटा में पुलिस ने मादक तस्करी के संदेश में दो युवकों को पकड़ा है। हालांकि इन दोनों के खिलाफ अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। क्योंकि अभी उनसे कोई मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हो पाई है। हुआ यूं कि पुलिस की दिबश की जानकारी इन दोनों को लग गई और दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने उनका पीछा किया और आखिरकार दोनों हत्थे तो चढ़ गए, लेकिन पुलिस का मानना है कि इन्होंने मादक पदार्थ कहीं छिपा दिया है। बहरहाल, अभी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी