Jammu Kashmir: शोपियां में ट्रक नाले में गिरने से हरियाणा के तीन लोग घायल

ट्रक नाले में गिरने से इसमें सवार चालक देवेन्द्र सिंह धर्मवीर सिंह और संदीप सिंह घायल हो गए। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इन तीनों में से धर्मवीर सिंह और संदीप सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:34 AM (IST)
Jammu Kashmir: शोपियां में ट्रक नाले में गिरने से हरियाणा के तीन लोग घायल
धर्मवीर सिंह, संदीप सिंह को शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस सोरा में भर्ती करवाया गया है।

जम्मू, जेएनएन। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में आज यानि रविवार सुबह एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार हरियाणा के रहने वाले तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह शोपियां जिला में बहने वाले नाले में एक ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर39ई-2622 अनियंत्रित होकर गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक हीरपोरा से शोपियां की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक का चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक नाले में गिरने से इसमें सवार चालक देवेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह और संदीप सिंह घायल हो गए। तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इन तीनों में से धर्मवीर सिंह और संदीप सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस सोरा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

चालक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र पंजाब दास निवासी शाह ब्लोड सांबा के रूप में हुई 

इसी बीच जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग घग्वाल के नोनाथ पेट्रोल पंप के सामने एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस घायल को अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को नाज़ुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे जम्मू के राजकीय अस्पताल में रेफर कर दिया। चालक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र पंजाब दास निवासी शाह ब्लोड सांबा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल नंबर जेके21बी- 3840 साम्बा से कठुआ की ओर जा रहा था और नोनाथ पेट्रोल पंप केपास पहुंचते ही मोटरसाइकिल चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही गिर गया। जिसके कारण उसके मुंह को गंभीर चोटें आई हैं।

chat bot
आपका साथी