Kashmir : त्राल में ढहा कच्चा मकान, खानाबदोश परिवार के 3 सदस्यों की मौत, एक घायल

नूरपोरा त्राल के पास रहने वाले इरशाद अहमद पुत्र अब्दुल गफूर का परिवार तेज बारिश की वजह से अपने कच्चे मकान के भीतर ही था। लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान की छत ढह गई और परिवार के चार सदस्य मलवे के नीचे दब गए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:33 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:17 PM (IST)
Kashmir : त्राल में ढहा कच्चा मकान, खानाबदोश परिवार के 3 सदस्यों की मौत, एक घायल
परिवार के तीन सदस्यों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई मुसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में त्राल के नूरपोरा इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से मिट्टी से बना एक मकान ढह गया। इस मकान में खानाबदोश परिवार रहता था। मलवे में दब जाने के कारण परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के बाद तुरंत चलाए गए बचाव अभियान में परिवार के एक सदस्य को बचा लिया गया परंतु उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि नूरपोरा त्राल सचिवालय के पास स्थित यह कच्चा मकान इरशाद अहमद पुत्र अब्दुल गफूर का बताया जा रहा है। तेज बारिश की वजह से खानाबदोश परिवार मकान के भीतर ही मौजूद था। लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान की छत ढह गई और परिवार के चार सदस्य मलवे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू करते हुए पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया।

सभी चार लोगों को गंभीर हालत में मलबे से बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले की डॉक्टर उनका इलाज शुरू करते परिवार के तीन सदस्यों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने खानाबदोश्त परिवार के आठ सदस्यों को सुरक्षित जगह पर भेजने की हिदायत दी। तहसीलदार के कहने पर अन्य सदस्यों को गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नूरपोरा त्राल भेज दिया गया। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने कच्चे मकानों मेंं रहने वाले अन्य खानाबदोश परिवारों को आगाह किया है कि वे बारिश व बर्फबारी की संभावना काे देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

वहीं मरने वालों की पहचान इरशाद बरकद पुत्र अब्दुल गनी, महनाज अख्तर पुत्री अब्दुल क्यूम और वाहाब जान पत्नी अब्दुल गफूर के रूप में हुई है। ये सभी जिला रियासी के रहने वाले थे।

chat bot
आपका साथी