Jammu Crime: टोकों और देसी पिस्तौल के साथ तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Jammu Crime त्रिकुटा नगर जम्मू के रहने वाले प्रणव मेहता जम्मू में शालामार रोड पर स्थित जम्मू कश्मीर बैंक के मैनेजर मंजू गुप्ता और जालंधर में सिविल लाइंस में स्थित इलाहाबाद बैंक के मैनेजर मनोज कुमार को नामजद किया गया था।

By Edited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:17 AM (IST)
Jammu Crime: टोकों और देसी पिस्तौल के साथ तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, जम्मू : जिले की आरएसपुरा तहसील में पुलिस ने तीन कुख्यात बदमाशों को दो टोकों व एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के खिलाफ आरएसपुरा में हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक आरोपित जालंधर में ढाबा चलाता है।

पुलिस ने आरएसपुरा के चक्क असलाम गांव के संदीप कुमार उर्फ छोटू और आरएसपुरा के अमरीक सिंह को उस समय दो टोकों के साथ काबू किया, जब वे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। एक अन्य मामले में पुलिस ने आरएसपुरा के आगरा चक्क गांव के रहने वाले जसबीर ¨सह को देसी कट्टे व एक कारतूस के साथ पकड़ा। जसबीर सिंह भी अवैध हथियार रखने का आरोपित है, जो फरार होकर जालंधर में छिप गया था। वहां वह ढाबा चलाता था। जगबीर के खिलाफ कुछ अन्य अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चार करोड़ की ठगी मामले में बठिंडा में त्रिकुटा नगर का आरोपित गिरफ्तार: चार करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पंजाब की बठिंडा कैंट थाने की पुलिस ने चार अप्रैल को एफआइआर दर्ज की थी। इस मामले में त्रिकुटा नगर जम्मू के रहने वाले प्रणव मेहता, जम्मू में शालामार रोड पर स्थित जम्मू कश्मीर बैंक के मैनेजर मंजू गुप्ता और जालंधर में सिविल लाइंस में स्थित इलाहाबाद बैंक के मैनेजर मनोज कुमार को नामजद किया गया था। मंजू गुप्ता और मनोज कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि प्रणव मेहता को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बठिंडा के रहने वाले केवल कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि प्रणव मेहता के साथ उसने पंचकुला में एक साझा प्लाट लिया था। इस पर उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर बैंक शालामार रोड, जम्मू और इलाहाबाद बैंक सिविल लाइंस ब्राच जालंधर से करीब चार करोड़ रुपये का लोन लिया था। प्रणव ने लोन के कुछ पैसे प्लाट के निर्माण पर खर्च कर दिए। आरोपित ने उसे बिना बताए दोनों बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर प्लाट आगे बेच दिया। इसके बाद पैसे भी खुर्द-बुर्द कर दिए। इसी मामले में रविवार को बठिंडा पुलिस ने प्रणव मेहता को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी