Jammu Crime News: गांजे की तस्करी के आरोप में तीन प्रवासी श्रमिक गिरफ्तार

गांजे के साथ पकड़े गए व्यक्ति शब्बीर अंसारी निवासी पश्चिमी चंपारन बिहार को पुलिस कर्मी तुरंत अखनूर पुलिस थाने में ले जाया गया। वह अपने दो साथियों मुनीर अंसारी निवासी पश्चिमी चंपारन बिहार सुनील रजत निवासी उत्तर प्रदेश के साथ गांजे बिहार से जम्मू लाया था।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:11 PM (IST)
Jammu Crime News: गांजे की तस्करी के आरोप में तीन प्रवासी श्रमिक गिरफ्तार
अखनूर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में बिहार के तीन प्रवासी श्रमिकों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता। अखनूर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में बिहार के तीन प्रवासी श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने करीब 400 ग्राम गांजे को बरामद किया है। अखनूर पुलिस थाने में आरोपित के विरुद्ध मामले को दर्ज कर लिया गया। आरोपितों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि नशे की इस खेप को वे बिहार से लेकर जम्मू आया था और जम्मू में इसे बेचने की फिराक में था।

मादक तस्करी की सूचना पर अखनूर पुलिस ने नाका लगाया। इस दौरान वहां से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। नाके पर रुकने की बजाए उक्त व्यक्ति वहां से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति का पीछा कर उसे कुछ दूरी से दबोच लिया। जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

गांजे के साथ पकड़े गए व्यक्ति शब्बीर अंसारी निवासी पश्चिमी चंपारन, बिहार को पुलिस कर्मी तुरंत अखनूर पुलिस थाने में ले जाया गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि गांजे को वह अपने दो साथियों मुनीर अंसारी निवासी पश्चिमी चंपारन, बिहार और सुनील रजत निवासी खुशी नगर, उत्तर प्रदेश के साथ गांजे बिहार से जम्मू लाया था और इसे बेचने की फिराक में था। शब्बीर के खुलासे से पुलिस ने उसके दो और साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खुलासे के उपरांत कुल 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।  

chat bot
आपका साथी