श्रीनगर जिला में तीन लाख गैर संगठित श्रमिकों का होगा पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा

जिला विकास आयुक्त ने कहा कि भारत सरकार ने ई श्रम पोर्टल को लांच किया है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गैर संगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया जाएगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का फायदा मिलेगा। पोर्टल के जरिए सिर्फ तीन लाख गैर संगठित श्रमिकों को पंजीकृत ही नहीं किया जाएगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:36 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:36 PM (IST)
श्रीनगर जिला में तीन लाख गैर संगठित श्रमिकों का होगा पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा
केंद्रीय श्रम, रोजगार मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय डाटाबेस पोर्टल के तहत गैर संगठित क्षेत्रों को पंजीकृत किया जाना है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। श्रीनगर जिला में तीन लाख गैर संगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया जाएगा। श्रीनगर के जिला विकास आयुक्त मोहम्मद एजाज असद ने बैठक में गैर संगठित श्रमिकों को राष्ट्रीय डाटाबेस के ई- श्रम पोर्टल योजना में पंजीकृत करने के लिए समीक्षा की।

इस मौके पर जिला विकास आयुक्त ने कहा कि भारत सरकार ने ई श्रम पोर्टल को लांच किया है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गैर संगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया जाएगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल के जरिए सिर्फ तीन लाख गैर संगठित श्रमिकों को पंजीकृत ही नहीं किया जाएगा बल्कि विभिन्न विभिन्न सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने की दिशा में भी काम होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय डाटाबेस पोर्टल के तहत गैर संगठित क्षेत्रों को पंजीकृत किया जाना है। इससे 3.29 लाख गैर संगठित श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कदम उठाएं और इसके बारे क्षेत्रों को जागरूक करें। मनरेगा, विभिन्न योजनाओं के तहत काम करने वाले श्रमिकों, ऑटो ड्राइवर, कृषि क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, आशा वर्कर, आगनवाडी वर्कर, ईंट भट्ठों पर काम करने वाले व अन्य श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए कार्य करें। 

कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ पैंथर्स का प्रदर्शन

कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में सुरक्षा हालात सुधारने में मोदी सरकार को नाकाम बताते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रेस क्लब जम्मू के बाहर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने तवी पुल की तरफ बढ़ने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम बना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हो गई।

इस मौके पर हर्षदेव सिंह ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकी निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रहे है। गैर स्थानीय नागरिकों को मारा जा रहा है। सुरक्षा यकीनी बनाने के सरकार के दावों की पोल खुल चुकी है। ऐसा लगता है कि साल 1990 के हालात फिर से बन रहे है। श्रमिकों का पलायन हो रहा है। यशपाल कुंडल ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा हालात लगातार खराब हो रहे हैं। आतंकी गतिविधियों पर काबू पाने में सरकार नाकाम रही है। प्रदर्शनकारियों में राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप सिंह व अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी