65 वर्ष की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, दो अब भी फरार

संवाद सहयोगी विजयपुर क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:00 AM (IST)
65 वर्ष की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, दो अब भी फरार
65 वर्ष की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, दो अब भी फरार

संवाद सहयोगी, विजयपुर : क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विजयपुर पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें से दो आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म करना कबूल किया है। उनसे से मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपित को रामबन से गिरफ्तार किया गया है। अभी इस मामले में दो अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बुधवार की सुबह बुजुर्ग महिला सैर के लिए जा रही थी, जब उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी। जब उसे होश आया तो उसने खुद को राया रोड़ पर पाया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मिली थी।

एसएसपी सांबा राजेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें काले रंग की बोलेरो कार दिख रही थी। उन्होंने जिला जम्मू और सांबा के एआरटीओ से संपर्क कर सभी काले रंग की बोलेरो कार की छानबीन शुरू कर दी, जिसमें एक कार हमारे हाथ लगी, जिसका इस्तेमाल आरोपितों ने किया था। उसी के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मोहम्मद अनवर उर्फ लाई और मोहमद शौकत उर्फ शोक्तू को पकड़ा। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनके खुलासे पर ही बोलेरो भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपितों ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में पांच लोग शामिल रहे। इसमें से मोहम्मद दीन उर्फ दीनू को शुक्रवार को रामबन जिले से गिरफ्तार किया गया। अन्य दो आरोपितों को पुलिस तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी