वाहन चोर गिरोह से जुड़े तीन आरोपित गिरफ्तार

गंग्याल पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से चोरी हुए छह वाहनों को बरामद किया है। वाहन चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:54 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:54 AM (IST)
वाहन चोर गिरोह से जुड़े तीन आरोपित गिरफ्तार
वाहन चोर गिरोह से जुड़े तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जम्मू : गंग्याल पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से चोरी हुए छह वाहनों को बरामद किया है। वाहन चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने इससे पूर्व कितने वाहनों को चोरी किया है। आने वाले दिनों में पुलिस चोरी के कुछ और वाहनों को बरामद करने की बात कह रही है।

गंग्याल पुलिस ने बीते शनिवार को कुंजवानी चौक में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। दोनों जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे के दस्तावेजों की जांच की गई तो पुलिस कर्मियों को दोनों की बातों पर संदेह हुआ। दोनों को पूछताछ के लिए थाने में ले जाया गया। युवकों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जिस मोटरसाइकिल में सवार थे वह चोरी का है। दोनों से गहनता के साथ पूछताछ की गई, युवकों ने बताया कि अब तक उन्होंने आधा दर्ज भर वाहनों को चोरी किया है। उनके साथ एक और साथी है जो वाहन चोरी की वारदातों में शामिल है। पुलिस ने उक्त युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि आरोपितों ने वाहन चोरी के अलावा घरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। दो मवेशी तस्करों को दबोच कर छुड़ाए 15 मवेशी

जम्मू : नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 15 मवेशियों को छुड़ा लिया। मवेशी तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपित सज्जाद अहमद और मोहम्मद जमील पुंछ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बल टोल प्लाजा पर जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहे ट्रक (जेके02सीडी- 2627) को जांच के लिए जब रोकना चाहा तो ट्रक चालक ने नाके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। ट्रक की जांच करने पर उसमें से 15 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी