Awam ki Awaz : निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले और उनके मददगार बख्शे नहीं जाएंगे : उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर में शांति और खुशहाली के प्रदेश प्रशासन प्रतिबद्ध है। उपराज्यपाल ने अवाम की आवाज के कार्यक्रम में आतंकी वारदातों में शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते उन्होंने कहा कि हम आतंकियों को मार गिराएंगे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:51 PM (IST)
Awam ki Awaz : निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले और उनके मददगार बख्शे नहीं जाएंगे : उपराज्यपाल
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास के लिए कोशिश जारी रहेगी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं पर दुख बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि आतंकियों व उनके मददगारों को बहुत जल्द मार गिराया जाएगा। निर्दोष लोगों के खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति में रुकावट डालने की कोशिश की जा रही है। आम लोगों की व्यक्तिगत विकास में बाधा डाली जा रही है। उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास के लिए कोशिश जारी रहेगी। जम्मू कश्मीर में शांति और खुशहाली के प्रदेश प्रशासन प्रतिबद्ध है। उपराज्यपाल ने अवाम की आवाज के कार्यक्रम में आतंकी वारदातों में शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते उन्होंने कहा कि हम आतंकियों को मार गिराएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ड्यूटी निभाते समय शहीद होने वाले सुरक्षा बलों को याद करें। अगले महीने हम जब दीपावली पर्व मनाएंगे तो शहीदों की याद में एक दीया जरूर जलाएं। उन सुरक्षा बलों को याद करें, जिन्हें मानवता के दुश्मनों ने समय से पहले हमसे छीन लिया।

अवाम की आवाज कार्यक्रम में गिरीश चंद्र रैना ने ऐतिहासिक रणबीर नहर के सौंदर्यकरण और विकास के लिए रोडमैप दिया। बाबा गुलाम शाह बड़शाह विश्वविद्यालय राजौरी के समीर रैना ने शिक्षा में जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं करवाने का सुझाव दिया। बारामुला के पीर उबैद कुरैशी ने पीपुल, पुलिस और पालिसी मेकर पर एकीकृत संस्कृति को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। चौधरी अशरफ हुसैन और हकीम सिंह ने स्कूली शिक्षा लैंडस्केप को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

chat bot
आपका साथी