वाइल्ड लाइफ डे पर विशेष: इसी साल जम्मू की जनता को मिलेगा जंबु जू; 60% काम पूरा हो चुका

सफारी के लिए बैटरी चलित गाड़ियां चिड़ियाघर के अंदर होगी ताकि जो लोग पैदल नही चल सकते को इन गाड़ियों से चिड़िया घर की सैर कराई जा सके। साइकिल यात्रा का भी बंदोबस्त रहेगा। पर्यावरणविद्ध् सीएम शर्मा का कहना है कि यह जू जम्मू के विकास का रास्ता खोलेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:58 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:58 AM (IST)
वाइल्ड लाइफ डे पर विशेष: इसी साल जम्मू की जनता को मिलेगा जंबु जू; 60% काम पूरा हो चुका
चिड़िया घर में आने वाले जानवरों के फीड की व्यवस्था के लिए अलग से दो किचन बनाई जा रही हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू के लोगों को इस साल के अंत तक जंबु जू का तोहफा मिल जाएगा। पहले चरण में तैयार होने वाले भाग को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बहरहाल जम्मू के निकट खानपुुर, नगरोटा में 162 हैक्टेयर भूमि पर चिड़िया घर बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 62.41 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत चरणबद्ध् तरीके से काम होगा।

वर्तमान में चिड़िया घर के अंदर मिट्टी काटकर कच्ची सड़क तैयार हो चुकी है जिस पर जल्दी ही तारकोल बिछाई जाएगी। हिरण व तेंदुए के बसेरे तैयार कर लिए गए हैं। अन्य जानवरों के बसेरे बनाने का काम जारी है।

कैफटेरिया तैयार कर लिया गया है। वहीं वेटनेरी अस्पताल का काम अंतिम चरण में है। । दो व्यू प्वाइंट तैयार हो चुके हैं। प्रवेश द्वार का काम जारी है। चिड़िया घर के बाहर फैंसिंग का 60 फीसद काम पूरा हो चुका है। पेयजल के लिए तीन वाटर टैंक बन चुके हैं और एक टैंक अभी और बनाया जाना बाकी है। चिड़िया घर में आने वाले जानवरों के फीड की व्यवस्था के लिए अलग से दो किचन बनाई जा रही हैं।

जंबु जू उत्तर भारत के प्रमुख चिड़िया घरों में से एक होगा: जम्मू में बनने जा रहा चिड़िया घर उत्तर भारत में प्रमुख चिड़िया घरों में से एक होगा। यह विड़िया घर आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा जहां जनवरों को विचरण के लिए पूरा स्थान मिलेगा। एक अवेयरी बनाई जाएगी जिसमें से होकर लोग गुजरेंगे जबकि जानवर खुले में नजर आएंगे। बटरफलाई पार्क होगा जहां तितलियों को आकर्षित करने के लिए रंग बिरंगे फूल लगाए जाएंगे। चिड़िया घर में पार्क बनेंगे और लोगों के बैठने, चायपान के लिए विश्राम स्थल भी होंगे। सफारी के लिए बैटरी चलित गाड़ियां चिड़ियाघर के अंदर होगी ताकि जो लोग पैदल नही चल सकते, को इन गाड़ियों से चिड़िया घर की सैर कराई जा सके। साइकिल यात्रा का भी बंदोबस्त रहेगा। पर्यावरणविद्ध् सीएम शर्मा का कहना है कि यह जू जम्मू के विकास का रास्ता खोलेगा। जम्मू में पर्यटन बढ़ेगा और लोगों का रोजगार आगे बढ़ेगा।

जम्मू जू में अढ़ाई दर्जन के वन्यजीवों को स्थान मिलेगा: इस जू में अढ़ाई दर्जन से अधिक वन्यजीवों को जगह मिलेगी। इसमें एशियाई शेर प्रमुख होगा। इसके अलावा बंगाल टाइगर, काला व भूरा भालू, तेंदुआ, बारह सिंगा, अजगर, सांभर, हिरण, मगरमच्छ, घड़ियाल, जंगली बकरी प्रमुुख है। वहीं कई तरह के पक्षियों को जिसमें पेंटिड स्ट्राक भी शामिल है, लाया जाएगा।

काम तेजी से जारी: जंबु जू के लिए काम तेजी से जारी है और पूरी उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक इस चिड़िया घर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कुछ बसेरे बन गए हैं और धीरे धीरे इनमें जानवरों को शिफ्ट किया जाएगा। यह चिड़िया घर जम्मू के लिए बड़ा तोहफा होगा। -अमित शर्मा, वार्डन, जंबु जू

chat bot
आपका साथी