Jammu Kashmir Weather: इस सप्ताह राहत भरा बना रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 3 मई से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 9 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान वादी के अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:55 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:55 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: इस सप्ताह राहत भरा बना रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई
श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के बाद मौसम राहत भरा हो गया है। न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।जिस से रात के बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा और रात का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।

वीरवार सुबह से ही बादल छाए रहने और उच्च क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट आई है। इससे मौसम राहत भरा हो गया है।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 12 मई तक मौसम की अठखेलियां बनी रहेंगी।इससे मौसम राहत भरा बना रहेगा। अमूमन अप्रैल के अंतिम सप्ताह से प्रचंड गर्मी शुरू हो जाती है और मई के पहले सप्ताह से ही लू का प्रकोप सहना पड़ता है लेकिन इस वर्ष लू से अभी जान बची हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।वीरवार को कश्मीर में हल्की बारिश की संभावा है जबकि जम्मू में बादल छाए रहेंगे।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी के अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।गौरतलब है कि विक्षोभ के प्रभाव के चलते गत दो दिनों से वादी में मौसम के मिजाज तीखे बने हुए हैं और गुलमर्ग समेत वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है और बुधवार दिनभर भी उक्त इलाकों में बारिश होती रही।इधर श्रीनगर समेत निचले इलाकों जहां बीते दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क परन्तु आसमान घने बादलों से ढका हुआ था।

बुधवार को हल्की बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर जारी रहा। श्रीनगर व इसके साथ सटे इलाकों में भी दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हुई जो शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 3 मई से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 9 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान वादी के अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 33.5, न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 23.0, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 22.0, न्यूनतम 11.9, कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.3, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 20.7, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 20.3, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम तापमान 9.8, पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम 4.2, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.2, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 20.6, न्यूनतम 8.5 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.6, न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम में सबसे ज्यादा 15.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में 0.6, कुकरनाग में 1.4, गुलमर्ग में 2.0, भद्रवाह में 1.3, बनिहाल में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी