J&K Weather Update: गर्मी से राहत के आसार नहीं, उमस ने किया बेहाल

पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के चलते उमस फिर से अपना रंग दिखाने लगी है। दो दिनों से बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन कुछ देर बादल मंडराने के बाद फिर से मौसम पहले जैसा ही हो जाता है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 01:07 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 01:07 PM (IST)
J&K Weather Update: गर्मी से राहत के आसार नहीं, उमस ने किया बेहाल
अगस्त के दूसरे पखवाडे़ में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के चलते उमस फिर से अपना रंग दिखाने लगी है। दो दिनों से बारिश के आसार बन रहे हैं लेकिन कुछ देर बादल मंडराने के बाद फिर से मौसम पहले जैसा ही हो जाता है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार सोमवार से बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। इस वर्ष अब तक हुई बारिश को कृषि के लिए अच्छी बारिश माना जा रहा है। मई जून में भी बारिश होती रही। मानसून बेशक कुछ देरी से पहुंचा लेकिन स्थानीय बारिश अच्छी हुई।

इस सप्ताह बारिश होने की संभावना 

जुलाई के पहले पखवाडे़ को छोड़ दिया जाए तो अब तक अच्छी बारिश हुई है। अगस्त के दूसरे पखवाडे़ में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।अब तक हुई बारिश को फसलों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है।जिस तरीके से उमस बढ रही है। उसे देखते हुए बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष लगभग हर पांचवेंं दिन बारिश हुई है। इससे फसलों को काफी लाभ हुआ है। खासकर जिन क्षेत्रों में कृषि बारिश पर निर्भर करती है, उन क्षेत्रों में लिए मौसम राहत भरा रहा है। इस सप्ताह भी बारिश होने की संभावना है।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का अधिकतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 19.0, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू का अधिकतम 35.0, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.7, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 29.8, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

chat bot
आपका साथी