Jammu: श्रद्धा का महासावन : नानक नगर मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग हैं स्थापित

शहर के नानक नगर में बना यह मंदिर काफी यादें संजोए हुए हैं। जब यह मंदिर बना तक कोई-कोई मकान ही यहां बना हुआ था। शुरूआत में यहां छोटा सा शिव मंदिर हुआ करता था। आज यह मंदिर पूरे क्षेत्र की शान है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 07:00 PM (IST)
Jammu: श्रद्धा का महासावन : नानक नगर मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग हैं स्थापित
जम्मू के शिवालय मंदिर के बाद यह दूसरा मंदिर है जहां 12 ज्योर्तिलिंग हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता। शहर के नानक नगर में बना यह मंदिर काफी यादें संजोए हुए हैं। जब यह मंदिर बना तक कोई-कोई मकान ही यहां बना हुआ था। शुरूआत में यहां छोटा सा शिव मंदिर हुआ करता था। आज यह मंदिर पूरे क्षेत्र की शान है। जम्मू के शिवालय मंदिर के बाद यह दूसरा मंदिर है जहां 12 ज्योर्तिलिंग हैं। मंदिर भव्य स्वरूप लिए हुए है। लोगों की आस्था का केंद्र बने इस मंदिर में हर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

मंदिर का इतिहास

वर्ष 1968 में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। पहले यहां छोटा सा मंदिर हुआ करता था। समय के साथ मंदिर का स्वरूप बदला और आज यहां 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए हैं। इतना ही नहीं यहां शनि मंदिर, शनि शिला, राम मंदिर, वैष्णो माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, विष्णु मंदिर, नौ ग्रह, हनुमान मंदिर का भी निर्माण किया गया है। रोजाना सुबह-शाम तो मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते ही हैं, सोमवार को काफी रश रहता है।

मंदिर की विशेषता

मंदिर में सत्संग और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए हाल भी बनाया गया है। अक्सर मंदिरमें हवन, यज्ञ होते रहते हैं। हर साल 21 जून के दिन यहां विशाल भंडारा लगाया जाता है। इतना ही नहीं जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर से भव्य झांकी निकाली जाती है। चौक में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम इस झांकी का आकर्षण रहता है। मंदिर में मुहल्लों के ही नहीं बल्कि दूर-दूर से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूरे नानक नगर में यह मंदिर प्रसिद्ध है।

मंदिर का निर्माण वर्ष 1970 के बाद से शुरू हुआ। तब यहां छोटा सा शिव मंदिर हुआ करता था। फिर बड़े मंदिर का निर्माण किया गया। यहां यह मंदिर जम्मू में शिवालय के बाद दूसरा मंदिर है जहां बारह ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए हैं। शनि शिला भी इस मंदिर में बनाई गई है। यहां श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लोगों की इस मंदिर में बहुत आस्था है। श्रावण मास में तो श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। पिछले 27 साल से प्रधान होने के नाते मंदिर का चौमुखी विकास हमारी प्राथमिकता रहा है।

-पप्पू चौधरी, प्रधान, मंदिर कमेटी

श्रद्धा का मास चल रहा है। इन दिनों शिव भगवान के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। पचास साल से भी ज्यादा पुराने इस मंदिर का स्वरूप समय के साथ बदला है। आज यह नानक नगर का बेहतरीन मंदिर है। राम दरबार, वैष्णो देवी, शनि भगवान, विष्णु भगवान, हनुमान मंदिर की छटा को बढ़ा रहे हैं। 12 ज्योतिर्लिंग इस मंदिर को अन्य मंदिरों से अलग बना रहे है। नानक नगर के अलावा त्रिकुटा नगर, प्रीत नगर, संजय नगर समेत आसपास के लोग भी रोजाना यहां दर्शनों को आते हैं।

-पंडित जनार्दन उपाध्याय  

chat bot
आपका साथी