Jammu Kashmir : विवेकानंद काॅलोनी में तारकोल डालने का काम शुरू

जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने विकास को गति देते हुए गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में तारकोल डलवाने का काम शुरू करवाया। बलोरिया ने कहा कि एकता विहार सड़कों पर तारकोल पूरा कर लिया गया

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:15 PM (IST)
Jammu Kashmir : विवेकानंद काॅलोनी में तारकोल डालने का काम शुरू
जम्मू नगर निगम के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया विवेकानदं कॉलोनी में तारकोल डालने का काम शुरू करवाते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने विकास को गति देते हुए गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में तारकोल डलवाने का काम शुरू करवाया। बलोरिया ने कहा कि एकता विहार, सेक्टर-2 गंग्याल और आसपास के इलाकों की आंतरिक सड़कों पर तारकोल का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी।

बलोरिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि स्थानीय निवासियों को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाने के लिए किए अन्य कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता कार्य के लिए लागत प्रभावी तरीके अपनाने को कहा। बलोरिया ने कहा कि गतिशीलता, तत्परता और सभी स्तरों पर विकास कार्यों को करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन गई है।

भाजपा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध 

भाजपा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी वास्तविक समस्या के लिए लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। पारदर्शी तरीके से समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बलोरिया ने कहा कि हमारे योग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन को आसान, आरामदायक और सभ्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहें है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, ओम नाथ, राकेश संग्राल, अशोक पंडिता, अभिनंदन शर्मा, यश राज, सुरेश मिश्रा, सनी कुमार भी उपस्थित रहे।

वहीं स्थानीय निवासियों ने बलोरिया का अभार जताते हुए क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया। लोगों ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया गया। बलोरिया ने कहा कि शहर भर में डोर-टू-डोर व्यवस्था लागू की गई है। लोगों भी निगम का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी