सांबा के मुख्य चौक से 'दुर्घटना क्षेत्र' के दाग को मिटा देगा फ्लाईओवर

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सांबा में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका काम मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फ्लाईओवर बनने से क्षेत्र में आए दिन होने वाले हादसों पर काफी हद तक लगाम लगेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:59 AM (IST)
सांबा के मुख्य चौक से 'दुर्घटना क्षेत्र' के दाग को मिटा देगा फ्लाईओवर
सांबा के मुख्य चौक से 'दुर्घटना क्षेत्र' के दाग को मिटा देगा फ्लाईओवर

निश्चंत सिंह, सांबा

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सांबा में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसका काम मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फ्लाईओवर बनने से क्षेत्र में आए दिन होने वाले हादसों पर काफी हद तक लगाम लगेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सांबा के मुख्य चौक को दुर्घटना क्षेत्र घोषित किया गया है। ऐसा नियम है कि जिस जगह पर एक साल में सड़क हादसे में पांच से ज्यादा मौतें हो जाएं, उस जगह को ब्लैक स्पाट या दुर्घटना क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में वहां सड़क का कोई दूसरा विकल्प निकालना पड़ता है।

गौरतलब है कि सांबा में यातायात काफी बढ़ चुका है। सड़क का विस्तार यातायात के मुताबिक न होने के कारण क्षेत्र में अक्सर हादसे होते रहते हैं। अब तक इसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। सांबा के लोगों की भी फ्लाईओवर निर्माण की काफी पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। यह फ्लाईओवर दो किलोमीटर लंबा होगा, जो 35-40 पिलर पर टिका होगा। फ्लाईओवर के नीचे भी गाड़ियों की आवाजाही रहेगी, जबकि सांबा से सीधे गुजरने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर के ऊपर से जा सकेंगी। इस पर लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर का काम शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। सांबा की थलौरा मंडी के पूर्व सरपंच वरिदर सिंह लक्की ने बताया कि यह बहुत पहले बनना चाहिए था। इसी जगह पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस राजमार्ग पर पठानकोट से जम्मू आते समय काफी ढलान है, जिससे गाड़ियों की गति तेज हो जाती है। मुख्य चौक पर कई बार बड़े ट्रक में ब्रेक नहीं लगने से हादसे हुए। ----बयान----

यह फ्लाईओवर सांबा के वीर भूमि पार्क से शुरू होकर बसंतर पुल तक बनना है। इसकी लंबाई तकरीबन दो किलोमीटर होगी। मार्च 2023 से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर बनने से हादसों पर लगाम लगेगी और लोगों का सफर सुरक्षित हो जाएगा। यहां लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

-वैष्णव शर्मा, इंजीनियर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

chat bot
आपका साथी