इंसाफ की मांग पर महिला ने थाने के बाहर किया अनशन

तहसील कर्मचारी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग पर तृप्ता देवी और अन्य महिलाएं शनिवार को थाने के बाहर अनशन पर बैठक गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:16 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:16 AM (IST)
इंसाफ की मांग पर महिला ने थाने के बाहर किया अनशन
इंसाफ की मांग पर महिला ने थाने के बाहर किया अनशन

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : तहसील कर्मचारी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग पर तृप्ता देवी और अन्य महिलाएं शनिवार को थाने के बाहर अनशन पर बैठक गई। तृप्ता देवी के साथ ही अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जान मोहम्मद के साथ मारपीट की थी। उस समय पुलिस ने काउंटर एफआइआर दर्ज की थी।

अनशन पर बैठी तृप्ता देवी ने शनिवार को कहा कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। छेड़छाड़ करने से रोकने वाले को उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपित कर्मचारी को पुलिस बचाने में जुटी है। उसे कहीं छुपा दिया गया है। तृप्ता ने कहा कि जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह अनशन पर बैठी रहेगी। उसने कहा कि वह नकल लेने के लिए तहसील कर्मचारी के पास गई थी। पर जान मोहम्मद अश्लील हरकत करने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर शिवसेना हिदुस्तान के राज्य प्रधान गणेश चौधरी ने कर्मचारी को ऐसा करने से रोका तो उसी के साथ मारपीट की गई। महिलाओं के अनशन पर बैठने के बाद शिव सेना हिदुस्तान के नेता राजेश केसरी ने पत्रकार वार्ता कर आरोपित कर्मचारी को गिरफ्तार करने की मांग की।

ज्ञात रहे कि घटना के दिन शिवसेना हिदुस्तान के नेता गणेश चौधरी ने कर्मचारी पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने कर्मचारी को पीटते हुए बाहर निकाला। साथ ही यह भी कहा था कि जो कर्मचारी काम नहीं करेगा, उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी