Jammu Kashmir Weather : सुबह की हल्की बूंदाबबांदी से राहत भरा हुआ मौसम, इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावन

इस वर्ष मानसून कमजोर रहने के कारण किसान परेशान हैं। खासकर अगस्त महीने में बारिश बहुत कम हुई है। वहीं पहले मानसून भी समय पर नहीं पहुंचा था।जुलाई के दूसरे पखवाडे़ को छोड़ पूरे मानसून में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 11:53 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : सुबह की हल्की बूंदाबबांदी से राहत भरा हुआ मौसम, इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावन
इस मौसम में किसानों के लिए एक बात राहत श्रभरी रही कि बारिश की डिस्ट्रवियूशन ठीक रही।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले कुछ दिनों के शुष्क मौसम और चुभने वाली गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह का शुरूआत आसमान में छाए बादलों के बीच हुई।सुबह दस बजे के करीब घने बादल छा गए। उसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।हालांकि मौसम विभाग अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावन जताई गई थी।

शुक्रवार को जारी रिपोर्ट अनुसार अब 7 से 9 सितंबर तक बारिश के आसार दिखाए जा रहे हैं।वहीं सुबह हुई बुंदाबांदी के बाद मौसम राहत भरा हो गया है। सुबह पहले पहर से उमस ने लोगों की नींद उड़ाई। सुबह सात बजे के बाद हल्की हवा शुरु हो गई और लोगाें ने राहत की सांस ली।पिछले दिनों के शुष्क माैसक के बाद रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

इस वर्ष मानसून कमजोर रहने के कारण किसान परेशान हैं। खासकर अगस्त महीने में बारिश बहुत कम हुई है। वहीं पहले मानसून भी समय पर नहीं पहुंचा था।जुलाई के दूसरे पखवाडे़ को छोड़ पूरे मानसून में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।आगे भी फिजहाल बारिश सामान्य से नीचे ही रहने की संभावना है।इस मौसम में किसानों के लिए एक बात राहत श्रभरी रही कि बारिश की डिस्ट्रवियूशन ठीक रही।

जम्मू का अधिकतम तापमान 34.0, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां रहा कितना तापमान जम्मू 34.0 25.6 बनिहाल 31.6 15.0 बटोत 27.6 17.9 कटड़ा 32.0 23.2 भद्रवाह 31.0 17.7 श्रीनगर 29.9 14.6 काजीगुंड 29.6 13.7 पहलगाम 26.1 10.3 कुपवाड़ा 29.9 10.3 कोकरनाग 28.2 12.1 लेह 22.4 8.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 

chat bot
आपका साथी