Jammu Kashmir Weather Update: तीन दिनों में तापमान में दस डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई

श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी।अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इन दिनों कारगिल सबसे ठंडा चल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:02 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: तीन दिनों में तापमान में दस डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई
हालांकि अभी तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है लेकिन इस सप्ताह तापमान सामान्य हो जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले दिनों हुई बर्फबारी, ओलावृष्टि, भारी बारिश से अचानक तापमान गिरने के बाद फिर से तापमान सामान्य होने लगा है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग सभी क्षेत्रों में दस डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब आने लगा है। हालांकि अभी तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है लेकिन इस सप्ताह तापमान सामान्य हो जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी।अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इन दिनों कारगिल सबसे ठंडा चल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। पहलगाम, गुलमर्ग और लेह में न्यूनतम तापमान जमाब बिंदु से नीचे चल रहा है।

बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अभी यह तापमान कुछ दिन बढ़ता जाएगा। जम्मू-कश्मीर में मौसमकहां रहा कितना तापमान जम्मू 27.7 14.4, बनिहाल 19.2 8.2, बटोत 18.9 8.2, कटड़ा 24.5 13.7, भद्रवाह 20.7 7.6, श्रीनगर 18.6 4.2, काजीगुंड 18.0 6.2, पहलगाम 15.1 -1.1, कुपवाड़ा 20.1 2.4, कोकरनाग 16.7 4.1, गुलमर्ग 7.4 -1.0, लेह 7.2 -3.6, कारगिल 6.5 -6.1 तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी