Dengue Alert In J&K: केंद्र से आई टीम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जागरूकता पर जोर दिया

डा. कौशिक अन्य अधिकारियों के साथ सांबा गए और उन्होंने कठुआ के गोविंदसर क्षेत्र का दौरा किया। यह वह क्षेत्र है जहां पर डेंगू के बहुत मामले आए हैं और यह पंजाब से सटा हुआ है। उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में सफाई पर जोर दिया और फागिंग करने को कहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:20 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:20 AM (IST)
Dengue Alert In J&K: केंद्र से आई टीम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जागरूकता पर जोर दिया
उन्होंने अस्पतालों के अलावा कुछ निजी लेबोरेटरियों का भी दौरा किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केंद्र से विशेषज्ञ नेशनल वेक्टर बार्न डिजीज कंट्र्रोल प्रोग्राम के कंसल्टेंट डा. महेश चंद्र कौशिक जम्मू-कश्मीर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने जम्मू, सांबा और कठुआ का दौरा करने के अलावा कई लोगों के घरों में जाकर भी डेंगू को रोकने के लिए उठाए गए कदमाें के बारे में जानकारी ली। उनके साथ जम्मू-कश्मीर की रीजनल डायरेक्टर डा. शाजिया और स्टेट मलेरिया अधिकारी डा. बेलू शर्मा भी थी। उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।

डा. कौशिक ने जम्मू में न्यूप्लाट, सरवाल के अलावा राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू, सरवाल अस्पतालों का दौरा किया। उन्होंने इन अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए बने वाडों का निरीक्षण किया और उनके इलाज के लिए किए गए अन्य प्रबंधों के बारे में जानकारी ली।

वह सरवाल में कुछ लोगों के घरों में भी गए और उन्होंने उन्हें डेंगू को रोकने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि घरों में कोई भी पानी की टंकी को खुला न रखे। घरों में पानी को जमरा न होने दे। उन्होंने लोगों से उनके क्षेत्रों में फागिंग के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों के अलावा कुछ निजी लेबोरेटरियों का भी दौरा किया।

डा. कौशिक अन्य अधिकारियों के साथ सांबा गए और उन्होंने कठुआ के गोविंदसर क्षेत्र का दौरा किया। यह वह क्षेत्र है जहां पर डेंगू के बहुत मामले आए हैं और यह पंजाब से सटा हुआ है। उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में सफाई पर जोर दिया और फागिंग करने को कहा। गोविंदसर और सांबा में भी वे कुछ लोगों के घरों में गए। सोमवार दोपहर को उन्होने एक वेबिनार में भाग लिया। इसमें उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ को डेंगू की रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

डा. कौशिक अब जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में केंद्र को रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामले अभी भी आ रहे हैं। सोमवार तक कुल मरीजों की संख्या 1137 हो गई थी। हालांकि अब कुछ दिलों से तापमान में कमी आने के कारण मामले भी कम हुए हैं।

chat bot
आपका साथी