बस की चपेट में आया स्कूटी सवार दंपत्ति, महिला की मौत

संवाद सहयोगी, विजयपुर : जख क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुपरफास्ट बस की चपेट म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 07:47 PM (IST)
बस की चपेट में आया स्कूटी सवार दंपत्ति, महिला की मौत
बस की चपेट में आया स्कूटी सवार दंपत्ति, महिला की मौत

संवाद सहयोगी, विजयपुर : जख क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुपरफास्ट बस की चपेट में स्कूटी सवार दंपत्ति आ गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय सरिता सलाथिया निवासी बनतालाब जम्मू के रूप में हुई है, जबकि उसका 58 वर्षीय पति देवेंद्र सिंह पुत्र मुल्तान ¨सह घायल है।

हादसा बुधवार दोपहर बाद उस समय हुआ जब दंपत्ति स्कूटी नंबर जेके02बी-5063 पर सवार होकर गुढ़ा सलाथिया विजयपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जख क्षेत्र में पहुंचे तो स्कूटी सुपरफास्ट बस नंबर जेके02बीए-1325 के पीछे हिस्से की चपेट में आ गई। इस कारण दंपत्ति गंभीर घायल हो गया। लोगों ने दोनों को तुरंत इमरजेंसी अस्पताल विजयपुर में पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं देवेंद्र ¨सह का उपचार चल रहा है, उसकी बाजू व टांग को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही विजयपुर के थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा भी पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल में पहुंचे। मृतका के शव का सीएचसी रामगढ़ में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी