Jammu : रेनेडियर्स रेजीमेंट ने वर्ष 1971 युद्ध के अपने 24 युद्धवीरों को सम्मानित किया

ग्रेनेडियर्स रेजीमेन्ट की परमवीर चक्र विजेता चौथी बटालियन के इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने पचास साल पहले लड़ी गई लड़ाई के अनुभवों को साझा किए। पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारे बुलंदकर देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार बटालियन के जवानों का उत्साह बढ़ाया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:01 PM (IST)
Jammu : रेनेडियर्स रेजीमेंट ने वर्ष 1971 युद्ध के अपने 24 युद्धवीरों को सम्मानित किया
सेवानिवृत कर्नल श्याम लाल सहित सभी ने अपने 1971 युद्ध के अनुभवों के बारे में जानकारी दी

जम्मू, राज्य ब्यूरो : वर्ष 1971 भारत के पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन को कड़ा सबक सिखाने वाली सेना की ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट ने पचास साल हुई लड़ाई में वीरता दिखाने वाले अपने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। सेना की टाइगर डिवीजन की सुंजवां ब्रिगेड में सोमवार को हुए कार्यक्रम में रेजीमेंट के जम्मू, हिमाचल प्रदेश व पंजाब के 24 युद्धवीरों को सम्मानित किया गया। ग्रेनेडियर्स रेजीमेन्ट की परमवीर चक्र विजेता चौथी बटालियन के इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने पचास साल पहले लड़ी गई लड़ाई के अनुभवों को साझा किए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारे बुलंद कर देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार बटालियन के जवानों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में 4 ग्रेनेडियर्स की कमान संभाल चुके सेवानिवृत कर्नल श्याम लाल सहित सभी ने अपने 1971 युद्ध के अनुभवों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गौरवपूर्ण इतिहास को बरकरार रखने के लिए इसके जवान देश के लिए समर्पण भाव से काम करते रहें। इस मौके पर बटालियन के कमान अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। वर्ष 1971 का युद्ध सेना की ग्रेनेडियर्स रेजीमेन्ट के सैनिकों के लिए विशेष महत्व रखता है । इस युद्ध में ग्रेनेडियर्स की सबसे अधिक 13 बटालियनों ने भारत के पूर्वी व पश्चिमी मोर्चो पर अपने पराक्रम, शौर्य व हिम्मत से जीत हासिल की थी।

जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष में ग्रेनेडियर्स के युद्धवीरों को सम्मानित करने के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुए कार्यक्रम 16 दिसंबर तक जारी रहेंगे। इस दौरान उन वीरों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें वीरता के लिए सम्मानित किया गया था। ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट की 12 बटालियन ने देश के पूर्वी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना काे करारी मात दीर थी। पाकिस्तान की सेना के 93 हजार जवानों ने घुटने टेके थे। बहादुरी की प्रतीक इस रेजीमेंट को पंजाब, जरपाल बेटल आनर के साथ एक परमवीर चक्र व अन्य कई वीरता पदकों से सम्मानित किया गया था। इस युद्ध के बाद देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए लड़े गए कारगिल युद्ध में भी ग्रेनेडियर्स ने वीरता का लोहा मनवाया था।

chat bot
आपका साथी