Reliance Retail Store : जम्मू बंद तक ही सीमित नहीं रहेगा व्यापारियों का आंदोलन, रणनीति बनाने में जुटे

जम्मू के व्यापार जगत की अनदेखी किए जाने पर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने इस बंद का आह्वान किया था। जम्मू बंद के सफल रहने पर चैंबर का हौंसला बुलंद है और उसने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन केवल जम्मू बंद तक सीमित नहीं रहेगा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:59 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:59 AM (IST)
Reliance Retail Store : जम्मू बंद तक ही सीमित नहीं रहेगा व्यापारियों का आंदोलन, रणनीति बनाने में जुटे
रिलायंस रिटेल स्टोर को जम्मू में आने से रोकने के लिए कोई अधिकारिक घोषणा नहीं होती, उनका आंदाेलन जारी रहेगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू में रिलायंस रिटेल स्टोर खोलने समेत व्यापारियों के हितों की अनदेखी के विरोध में बुधवार को जम्मू बंद रखने वाले व्यापारी यहां ही रूकने वाले नहीं है। अपनी मांगों को लेकर व्यापारी सरकार पर लगातार दबाव बनाए रखने की रणनीति बना रहे हैं और ऐसे में उनका मौजूदा आंदोलन जम्मू बंद के बाद भी जारी रहेगा। व्यापार जगत के मुख्य संगठन अब आंदोलन के आगे की रणनीति बनाने में जुटे गए है और बहुत जल्द ये संगठन नई घोषणा करने वाले हैं।

जम्मू के व्यापार जगत की अनदेखी किए जाने पर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने इस बंद का आह्वान किया था। जम्मू बंद के सफल रहने पर चैंबर का हौंसला बुलंद है और उसने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन केवल जम्मू बंद तक सीमित नहीं रहेगा। जब तक जम्मू के लोगों के साथ इंसाफ नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

चैंबर प्रधान अरूण गुप्ता के अनुसार जम्मू बंद तो सिर्फ शुरूआत थी, आंदोलन तो अभी आगे होगा। गुप्ता के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश के अड़ियल प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये ने जम्मू को आंदोलन की राह पर धकेला है और अब इंसाफ हासिल करके ही यह आंदोलन खत्म होगा।

उधर ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस-नेहरू मार्केट ने भी रिलायंस रिटेल स्टोर के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। फेडरेशन के प्रधान दीपक गुप्ता ने गत दिवस घोषणा की कि जम्मू बंद के बाद भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। जब तक रिलायंस रिटेल स्टोर को जम्मू में आने से रोकने के लिए कोई अधिकारिक घोषणा नहीं होती, उनका आंदाेलन जारी रहेगा।

मौजूदा आंदोलन पर आगे की रणनीति तय करने के लिए अब यह दोनों मुख्य संगठन अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। अगले एक-दो दिन इन संगठनों की विभिन्न स्तर की बैठकें होने जा रही है जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी