धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किया सचिवालय घेराव का प्रयास

धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन की चेतावनी के बाद ट्रस्ट कर्मचारियों का 50 दिन से जारी आंदोलन और आक्रमक हो गया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने सचिवालय घेराव का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:46 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:46 AM (IST)
धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किया सचिवालय घेराव का प्रयास
धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किया सचिवालय घेराव का प्रयास

जागरण संवाददाता, जम्मू : धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन की चेतावनी के बाद ट्रस्ट कर्मचारियों का 50 दिन से जारी आंदोलन और आक्रमक हो गया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने सचिवालय घेराव का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही।

धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंदराल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी इंदिरा चौक पर इकट्ठे हुए और धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां से रैली के शक्ल में सभी सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार और सिटी चौक की ओर मार्च किया। रघुनाथ मंदिर, सिटी चौक और धर्मार्थ ट्रस्ट कार्यालय के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते विवेक बंदराल ने कहा कि सरकार अब तक मात्र आश्वासन ही दे रही है। ट्रस्ट प्रबंधन समस्या का समाधान करके के बजाय पंडितों, कर्मचारियों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। वे अपनी मांग मनवा कर ही दम लेंगे। धर्मार्थ ट्रस्ट किसी की निजी संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अधिकतर संपत्ति गैर हिन्दुओं को बेच दी गई है। करोड़ों रुपए की संपत्ति का मूल्य हजारों में बताया जाता है। पैसा कहां जाता है। इसकी जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए।

कर्मचारी बुधवार को महेशपुरा चौक में प्रदर्शन करेंगे। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में तिलकराज, करतार चंद, दिनेश सिंह, राज कुमार, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा, पिटू, मोहन लाल, नीलम देवी और आशा देवी शामिल हैं। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष करनैल चंद ठाकुर, पूर्व महासचिव प्रीतम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, सुनीत शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष, पुरुषोत्तम, बृजमोहन शर्मा, ओम प्रकाश, रामपाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी