Jammu: मंदिरों के लिए बोर्ड गठन की मांग पर डटे हुए हैं धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारी

लगातार 57वें दिन भूख हड़ताल रखते हुए धर्मार्थ ट्रस्ट के अधीन आने वाले सभी मंदिरों के लिए पब्लिक बोर्ड के गठन की मांग की। कर्मचारियों ने गणेश पूजा की तथा कर्मचरियों ने ट्रस्ट के प्रधान अजय गंडोत्रा के पूजारी के खिलाफ जारी बयान की निंदा की

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:24 PM (IST)
Jammu: मंदिरों के लिए बोर्ड गठन की मांग पर डटे हुए हैं धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारी
रण्वीरेश्वर मंदिर परिसर में प्रदर्शन करते धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारी

जम्मू, जागरण संवाददाता : धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल 84वें दिन सोमवार को भी जारी रही। उन्होंने लगातार 57वें दिन भूख हड़ताल रखते हुए धर्मार्थ ट्रस्ट के अधीन आने वाले सभी मंदिरों के लिए पब्लिक बोर्ड के गठन की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने गणेश पूजा की तथा दूसरे दिन पूजारियों ने भी इसमें भाग लिया। कर्मचरियों ने ट्रस्ट के प्रधान अजय गंडोत्रा के पूजारी के खिलाफ जारी बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा कि पूजारी ट्रस्ट का राशन खा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान काे जो प्रसाद चढ़ाया जाता है और उसके बाद नावेद पूजारी खाते हैं। कभी किसी ने इसकी गिनती नहीं की। अब प्रधान इसको भी गिन रहे हैं। एसोसिएशन ने ट्रस्ट के प्रधान व सचिव को चेताया कि वे तबादलों के आदेश बंद करें क्योंकि दोनों ही अधिकारी विवादित प्रबंधन से जुड़े हैं। उन्हें शांतिपूर्वक चल रहे प्रदर्शन और कर्मचारियों को तंग करने का कोई हक नहीं है। ऐसे किसी भी आदेश को बदार्शत नहीं किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में राजेश कुमार, पुष्प राज, दलबीर सिंह, पंडित साहिल, स्वर्ण सिंह, यशपाल , परमा, पंडित बोध राज, मंगत राम और पंडित सुरेश शर्मा शामिल थे।

इसके अलावा प्रदर्शन में पूर्व प्रधान ठाकुर करनैल चंद, पूर्व सचिव प्रीतम शर्मा, सुनीत शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष, पंडित पुरुषोत्तम, पंडित ब्रिजमोहन शर्मा, पंडित ओम प्रकाश, पंडित रामपाल, पंडित बलवंत शास्त्री, विमल खजूरिया, सत पाल, पवन, दीपू, रिंकू, मखनू, जीवन, जीवन, भूषण, सोनाली, रेणू, अंजू, शीतल, सोनिका, सुकेशनी, रीता सलाथिया, रेखा, रितु देवी, हरबंस लाल आदि शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आगे भी हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

chat bot
आपका साथी