Jammu : देश सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले कोच पर हमला, युवाओं ने किया प्रदर्शन

मुख्य कोच जितेंद्र सिंह उर्फ चाचू पर शुक्रवार को गांव के ही तीन युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के विरोध में उनसे प्रशिक्षण हासिल कर रहे दो सौ के करीब युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जितेंद्र सिंह और एक अन्य घायल को अस्पताल पहुंचाया

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM (IST)
Jammu : देश सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले कोच पर हमला, युवाओं ने किया प्रदर्शन
रेकन क्लब के मुख्य कोच जितेंद्र सिंह पर गांव के ही तीन युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : नौग्रां स्थित रेकन क्लब के मुख्य कोच जितेंद्र सिंह उर्फ चाचू पर शुक्रवार को गांव के ही तीन युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना के विरोध में उनसे प्रशिक्षण हासिल कर रहे दो सौ के करीब युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह बीच बचाव करते हुए जितेंद्र सिंह और एक अन्य घायल को बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्नाह थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब की मौके पर पहुंचे और तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेना में भर्ती के लिए युवाओं को कठिन प्रशिक्षण देते हैं। शुक्रवार को उन्हीं के द्वारा तैयार किए गए सैकड़ों युवा देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। जितेंद्र सिंह उर्फ चाचू ने बताया कि वह शुक्रवार को लड़कों को प्रशिक्षण दे रहे थे, तभी गांव का कर्म सिंह नाम के युवक ने अपने दो अन्य साथियों साथ एक स्टूडेंट को अकारण ही पीटने लगा। जब उन्होंने बीच-बचाव करना चाहा तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद बाकी लड़कों ने आकर बीच बचाव करते हुए किसी तरह समय दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि वे युवाओं को नशे से दूर करते हुए देश सेवा के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। छ लोगों को यह पच नहीं रहा और वे कभी प्रशिक्षण देने वाले ट्रैक पर पानी फेंक देते हैं तो कभी कंकर-पत्थर फेंक देते हैं। अब तो ज्यादा ही हो गया। उन्होंने सीधा हमला कर दिया। यह मंजूर नहीं है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने कहा कि तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी