जवानों पर ग्रेनेड फेंक भागे आतंकी चार घंटे में काबू

राज्य ब्यूरो जम्मू आतंकवादियों ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:34 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:34 AM (IST)
जवानों पर ग्रेनेड फेंक भागे आतंकी चार घंटे में काबू
जवानों पर ग्रेनेड फेंक भागे आतंकी चार घंटे में काबू

राज्य ब्यूरो, जम्मू : आतंकवादियों ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले किए। दोनों ग्रेनेड नहीं फटने से जवान बाल-बाल बच गए। हमले के चार घंटे बाद दोनों आतंकी पकड़े गए। सेना के प्रवक्ता के अनुसार आतंकवादियों ने रविवार 4.15 बजे सेल चुरसू में सेंट्रल आ‌र्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। आतंकी मोटरसाइकिल पर थे। उन्होंने दो ग्रेनेड फेंके, लेकिन दोनों की पिन नहीं निकल पाई। इस कारण दोनों ही ग्रेनेड फटे नहीं। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रेनेड फेंकने के बाद भागे आतंकियों को पकड़ने के लिए सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया। हमले के 100 मीटर की दूरी पर सुरक्षाबलों को एक लावारिस मोटरसाइकिल पड़ी मिली। सुरक्षाबलों को अंदाजा हो गया कि आतंकी अधिक दूर नहीं हैं। सुरक्षाबलों ने सेल गांव में तलाशी ली तो दोनों आतंकी पकड़े गए। उनकी पहचान उमर और जाहिद निवासी अलूरा शोपियां के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है। पाक गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ नाकाम

जागरण संवाददाता, राजौरी : भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के राजौरी के नौशहरा और पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ करने के प्रयास को नाकाम कर दिया। पाक सेना ने घुसपैठ के समय दोनों सेक्टरों में गोलाबारी तेज कर दी थी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी वापस भाग गए। नियंत्रण रेखा से सटे सभी क्षेत्रों में सेना की गश्त जारी है।

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े सात बजे पाक सेना ने नौशहरा सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने के बाद रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार शेल दागे गए। गोलाबारी की आड़ में सरहद पार कुछ आतंकियों को भी आते देखा गया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। दूसरी तरफ पुंछ जिले के शाहपुर किरनी सेक्टर में भी सुबह पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। यहां भी आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में घुसाने का प्रयास करवाया गया जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाक सेना लगातार भारतीय क्षेत्र में 120एमएम मोर्टार दाग रही है। कहीं कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी