Militancy in Kashmir : टेरिटोरियल आर्मी के जवान को आतंकियों ने गोली मारी, अस्पताल में मौत

दक्षिण कश्मीर के गौरीवन बीजबेहाड़ा में आतंकियों ने टेरिटोयल आर्मी के एक जवान पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। घायल जवान को गंभीर हालत में अनंतनाग जीएमसी में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:09 PM (IST)
Militancy in Kashmir : टेरिटोरियल आर्मी के जवान को आतंकियों ने गोली मारी, अस्पताल में मौत
मृतक जवान मोहम्मद सलीम आखून गौरीवन का ही रहने वाला था।

जम्मू, जेएनएन : 24 घंटे में सात आतंकियों के मारे जाने से घाटी में आतंकी बौखला गए हैं। शुक्रवार शाम को दक्षिण कश्मीर के गौरीवन बीजबेहाड़ा में आतंकियों ने टेरिटोयल आर्मी के एक जवान पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। घायल जवान को गंभीर हालत में अनंतनाग जीएमसी में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक जवान मोहम्मद सलीम आखून गौरीवन का ही रहने वाला था। हमले के बाद इलाके को घेर कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव से घाटी में आतंकी बौखलाए हुए हैं। वे अब घात लगाकर जवानों पर हमला कर भागने की रणनीति अपना रहे हैं। वीरवार को शोपियां में पेट्रोलिंग नाके पर हमला कर आतंकी भाग निकले थे। हालांकि संयोग से किसी जवान को उस समय कोई नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन दूसरे ही दिन शोपियां में सघन संयुक्त तलाशी अभियान में पहले तीन आतंकियों को ढेर किया। यह ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक जारी रही। आखिरकार मस्जिद में छिपे दो और आतंकियों को मार गिराया गया।

वहीं दूसरी तरफ सुबह 7.40 बजे के करीब अवंतीपोरा त्राल के नौबुग इलाके में भी दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। यहां भी सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी छिपे हुए दो आतंकियों ने जवानों पर फयरिंग शुरू कर दी। लेकिन कुछ ही देर में दोनों मार दिए गए। इसी प्रतिशोध में आतंकयों ने शाम के समय करीब पौने पांच बजे टेरिटोरियल आर्मी के 35 वर्षीय जवान मोहम्मद सलीम आखून पर हमला कर दिया। यहां भी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी